---Advertisement---

Ganga Vilas Cruise में मिलेंगी 5 स्टार होटल से बेहतर लग्जरी सुविधाएं, 51 दिन का सफर और विदेश जैसा मजा

Ganga Vilas Cruise: अगर आप ज्यादा बजट के साथ लंबी छुट्टियों पर विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो बता दें कि अब आपको उससे भी अच्छा ऑप्शन मिल रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं भारत के गंगा विलास क्रूज की। इसकी शुरुआत बनारस से की जाएगी। कल यानी 13 जनवरी ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 12, 2023 1:30 अपराह्न

Ganga Vilas Cruise
Follow Us
---Advertisement---

Ganga Vilas Cruise: अगर आप ज्यादा बजट के साथ लंबी छुट्टियों पर विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो बता दें कि अब आपको उससे भी अच्छा ऑप्शन मिल रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं भारत के गंगा विलास क्रूज की। इसकी शुरुआत बनारस से की जाएगी। कल यानी 13 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसे हरी झंडी दिखाएंगे। यह क्रूज  नदी परिवहन और पर्यटन के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकता है क्योंकि ये क्रूज जिन इलाकों या छोटे शहरों से गुजरेगा वहां छोटे-छोटे जिलों में भी रुकेगा। जिससे उन जिलों में टूरिज्म बढ़ेगा, लोग उन जगहों के बारे में जानेंगे और लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसके टिकट से लेकर इससे जुड़ी बहुत सी जानकारियां देने जा रहे हैं। तो आइए शुरू करते हैं।

इसमें मिलेंगी ये व्यवस्थाएं

इस क्रूज में जिम, स्पा सेंटर, लेक्चर हाउस, लाइब्रेरी जैसी कई सुविधाएं दी जा रही है। इसमें 40 क्रू मेंमबर्स होंगे जो लोगों की जरूरतों का ख्याल रखेंगे। आप यहां 5 स्टार होटल से ज्यादा सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस क्रूज में 18 कमरे हैं जिनमें 36 लोग सफर कर सकते हैं। इस क्रूज में फिल्टरेशन वॉटर प्लांट भी होगा। जिससे पानी की कमी नहीं होगी। इस क्रूज में अपना एसटीपी प्लांट है जिससे इस क्रूज की वजह से गंगा में पॉल्यूशन नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: SUN NEVER SETS: ये हैं दुनिया के ऐसे देश जहां महीनों नहीं डूबता सूरज, खूबसूरती के आगे जन्नत भी है फेल

पहली बार कितने यात्री कर रहे हैं सफर

बता दें कि पहली बार इसमें 31 लोग सफर कर रहे हैं जिन्हें स्विट्जरलैंड की ट्रैवेल कंपनी ने ऑर्गेनाइज किया है।

एक्सप्लोर कर सकते हैं ये जगह

गंगा रिवर क्रूज भारत और बांग्लादेश के लगभग 5 राज्यों और 27 नदी प्रणालियों से गुजरेगा। इस दौरान लगभग 3200 किलोमीटर का सफर तय करेगा। यह रिवर गंगा क्रूज बनारस से चलकर बांग्लादेश के ढाका से होते हुए असम के डिब्रूगढ़ तक जाएगा। यह क्रूज इस दौरान 50 से ज्यादा जगहों पर रुकेगा। यह सुंदरबन डेल्टा और काजीरंगा नेशनल पार्क जैसी जगहों से होकर गुजरेगा।

ये जगह भी हैं शामिल 

आप अगर इसमें सफर करते हैं तो आप विश्व विरासत स्थलों, नेशनल पार्क, नदी, घाट, बिहार में पटना, झारखण्ड में साहिबगंज, उत्तर प्रदेश में वाराणसी, ओड़िशा में भुवनेश्वर, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, असम में गुवाहाटी और बांग्लादेश में ढाका जैसी हजारों जगहों पर घूमने और एक्सप्लोर करने का आनंद ले सकते हैं। कह सकते हैं कि आप इस क्रूज से भारत भ्रमण कर सकते हैं औऱ भारत की सुंदरता का लाभ उठा सकते हैं।

कितना होगा खर्च

बता दें कि इसमें आप 51 दिन तक सफर कर सकते हैं। इसका लुत्फ उठाने के लिए आपको एक दिन का 24500 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करना होगा। आप भारतीय हों या विदेशी किराया समान है। बता दें कि इस क्रूज की सुंदरता और इसकी बनावट काफी खूबसूरत है।

कैसे करें बुकिंग

अगर आप बुकिंग करने की सोच रहे हैं तो बता दें कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे जिसके बाद यह 51 दिन के लिए रवाना हो जाएगा। इसकी बुकिंग के लिए आपको Antara Luxury River Cruises की वेबसाइट पर जाना होगा। आप वहां से बुकिंग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: COLDEST PLACES: भारत की इन 5 जगहों पर पड़ती है खून जमा देने वाली ठंड, -10 डिग्री तक लुढ़कता है तापमान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 23, 2026

Punjab News

फ़रवरी 23, 2026

Punjab News

फ़रवरी 23, 2026

कल का मौसम 24 Feb 2026

फ़रवरी 23, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 23, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 23, 2026