Gut Health के लिए सिर्फ ये 3 टिप्स जिंदगीभर आपको दवा से रखेगा कोसों दूर, जानिए कैसे लिवर भी रहेगा हेल्दी

Gut Health: पेट की वजह से आपके लिवर तक बात आ सकती है और इसके लिए यह जरूरी है आप अपनी लाइफ स्टाइल को किस तरह से बैलेंस रखते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप एक्सपर्ट अप्रूव इन तीन टिप्स को फॉलो करें जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

Gut Health

Photo Credit- Google Gut Health

Gut Health: पेट की समस्या आज के समय में काफी ज्यादा देखी जाती है जिसकी वजह से कई बीमारियों का खतरा आपके लिए बन सकता है। ऐसे में गट हेल्थ का ख्याल रखना काफी अहम होता है लेकिन क्या आपको पता है कि सिर्फ 3 चीज अपनाने से आपको कभी भी दवाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपकी छोटी सी आदत आधे से ज्यादा गट की परेशानियों को खत्म कर सकता है। एक्सपर्ट ने लोगों को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किन-किन टिप्स से आप अपनी गट हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं। एक्सपर्ट ने लोगों को क्या सलाह दी है।

सूर्य की रोशनी को लेकर रखें Gut Health में यह ध्यान

एक्सपर्ट का कहना है कि सुबह की धूप सिर्फ 10 मिनट भी आपके लिए काफी अहम साबित होती है। यह आपकी बायोलॉजिकल क्लॉक को सेट करती है और ऐसे में आपका गट इसे फॉलो करता है। अगर आप सुबह धूप नहीं लेते हैं तो इसकी वजह से गट असंतुलित होता है। आपको ब्लोटिंग, स्लो डाइजेशन होता है। इसके साथ ही आपको दिन भर एनर्जी की कमी बनी रहती है।

प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक का खास ख्याल रखना है गट हेल्थ के लिए जरूरी

अगर आप अपने पेट को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि प्रीबायोटिक यानी फाइबर आपके शरीर को मिले। यह आपकी गुड बैक्टीरिया के लिए जरूरी है। सलाद, सीड्स और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। वहीं प्रोबायोटिक यानी दही, लस्सी या फिर कोई भी फर्मेंटेड फूड्स ले सकते हैं।

स्लीप रुटिन का भी है गट हेल्थ में अपना एक महत्व

हेल्थ एक्सपर्ट ने कहा कि नींद भी उतनी ही जरूरी है। यदि आप 4 से 5 घंटे या 6 घंटे सो रहे हैं तो आपका स्लिप प्रोटीन सही नहीं है। अच्छे से सोना आपके गट को रिपेयर करता है। अगर आप कम सो रहे हैं तो यह इन्फ्लेमेशन के साथ-साथ आपके डाइजेशन के लिए भी हानिकारक है।

Gut Health के साथ लिवर का क्या है कनेक्शन

इसके साथ ही एक्सपर्ट ने कहा है कि आप उतना ही खाएं जितना आप बर्न कर सकते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा कार्ब ले रहे हैं और आपकी एक्टिविटी कम है तो लीवर में फैट जमा होगा और आपको नुकसान हो सकता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Exit mobile version