---Advertisement---

H1N1: सावधान! बुखार और सर्दी-खांसी ही नहीं ये चौंकाने वाले लक्षण भी हैं स्वाइन फ्लू का अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया क्या करें क्या नहीं

H1N1: स्वाइन फ्लू के लक्षण सामान्य फ्लू या वायरल बुखार जैसे ही होते हैं। मांसपेशियों, जोड़ों और सिर में तेज दर्द होना भी है खतरनाक, जानिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या चेतावनी जारी की है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 25, 2026 6:00 पूर्वाह्न

H1N1
Follow Us
---Advertisement---

H1N1: देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून के बीच स्वाइन फ्लू का खतरा देखा जा रहा है और जाहिर तौर पर दिल्ली जैसे शहर में मामले लगातार तूल पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस सबके बीच मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ की तरफ से बताया गया कि आखिर इस दौरान किन लक्षणों को इग्नोर करने की गलती ना करें। H1N1 से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं करें। आखिर इसके लक्षण क्या होते हैं। अगर आप भी सिर्फ सर्दी-जुकाम और बुखार को खतरा मान रहे हैं तो मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ ने इस बारे में लोगों को पूरी जानकारी दी है।

जानिए स्वाइन फ्लू के चौंकाने वाले लक्षण

 

मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ की तरफ से इस बात की जानकारी लोगों को दी गई कि H1N1 के क्या-क्या लक्षण होते हैं। अगर बुखार और सर्दी जुकाम को ही आप स्वाइन फ्लू का खतरा समझने लगे हैं तो शायद आप गलत है क्योंकि इसके अलावा भी आपके शरीर से कई सिग्नल्स मिलते हैं। मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ के मुताबिक थकान और भूख न लगने के साथ-साथ खांसी और गले में खराश, जी मिचलाना और उल्टी, जॉइंट और मांसपेशियों में दर्द के साथ-साथ नाक बहना, बुखार और सिर दर्द के साथ-साथ डायरिया हो सकता है।

H1n1 से बचाव करने के लिए आखिर क्या करें

इस बारे में बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि आप जब भी बाहर निकलते हैं तो अपने मुंह और नाक को ढक कर रखें। इसके साथ ही बार-बार हाथ धोने की जरूरत होती है। जहां तक हो सके भीड़ से दूर रहने में ही आपकी भलाई है तो इसके अलावा पानी पीते रहे और जहां तक हो सके हेल्दी फूड खाए।

क्या है स्वाइन फ्लू में खतरनाक

इसके साथ ही h1n1 से बचाव के लिए किसी से भी ज्यादा नजदीकी बढ़ाने से बचें। पब्लिक में कहीं भी कभी भी थूकने से सावधान रहे। बिना सोचे समझे दवाई लेने से बचें। इसके साथ ही यह भी बताया है कि डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

आखिर क्या है स्वाइन फ्लू यानी H1N1

स्वाइन फ्लू यानी h1n1 है वह इन्फ्लूएंजा ए वायरस का एक प्रकार है। यह एक संक्रामक सांस से होने वाली बीमारी है जो मुख्य रूप से छीकने या खांसने के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

सितम्बर 5, 2026

Teachers’ Day 2026

सितम्बर 5, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Akshay Kumar

सितम्बर 4, 2026