---Advertisement---

Hair Care Tips: क्या आप भी बाल धोने के बाद करते हैं ये गलती तो हो जाएं सावधान!

बालों की खूबसूरती के लिए बालों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। मगर लोग कुछ ऐसी गलती कर देते हैं, जिससे कई सारी समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसलिए व्यक्ति को कभी भी नहाने के बाद बालों में तौलिया नहीं लपेटना चाहिए।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 25, 2023 2:29 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hair Care Tips: आज के समय में बाल झड़ने की समस्या आम बात है। अक्सर लोग बाल झड़ने, रूखेपन, गंजेपन और डैंड्रफ की समस्या से पीड़ित हैं। वहीं ये परेशानी पुरुषों के अपेक्षा महिलाओं में अधिक देखने को मिलता है। मगर इसका कारण कहीं न कहीं लोगों की गलती ही है। जी हां, हमेशा लोग बाल धोने के बाद सिर में तौलिया लपेटते हैं। ये आदत महिलाओं में अधिक होती है। लेकिन ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए। बालों की समस्या का सबसे बड़ा कारण बाल धोने के बाद तौलिया लपेटना ही है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए। रूखेपन से लेकर डैंड्रफ तक की समस्या के लिए बालों में तौलिया लपेटना ही जिम्मेदार है। इससे स्कैल्प हेल्दी नहीं रहता है। इसलिए कभी भी संपू करने के बाद बालों को ड्रायर से सुखाएं। इससे बालों की मजबूती बनी रहती है। तौलिया लपेटने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसे आज ही आर्टिकल में जानेंगे। तो आइए जानते हैं।

डैंड्रफ की बढ़ती है समस्या

गीले बालों में तौलिया लपेटने से डैंड्रफ की समस्या काफी हद तक बढ़ जाती है। इससे स्कैल्प काफी कमजोर होने लगते हैं, वहीं डैंड्रफ की समस्या भी उत्पन्न होने लगती है। इसलिए भूलकर भी लंबे समय तक बाल धोने के बाद बालों में तौलिया न लपेटें।

Also Read: Ramadan 2023: रोजा रखने के दौरान इन तरीकों से खुद को रखें फिट, नहीं होंगे बीमार

बढ़ सकती है हेयरफॉल की समस्या

हेयरफॉल की समस्या का सबसे बड़ा जिम्मेदार बाल धोने के बाद तौलिया लपेटना है। इससे बाल झड़ने की समस्या काफी हद तक बढ़ जाती है। क्योंकि इससे बाल के जड़ कमजोर होने लगते हैं। इसलिए बालों को धोने के बाद ड्रायर से सुखाएं।

खत्म हो जाती है नेचुरल शाइनिंग

बालों को धोने के बाद लंबे समय के लिए तौलिया में बालों को लपेटने के कारण बालों की नेचुरल शाइनिंग खत्म हो जाती है। इससे नमी भी नहीं बचती है। इससे बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं। इसलिए नेचुरल शाइनिंग को बरकरार रखने के लिए सप्ताह में करीब 2 से 3 बार बालों की मसाज करें। इससे नेचुरल शाइनिंग बनी रहती है।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026