---Advertisement---

Hair Tips: मानसून में गिरते हुए बालों के लिए रामबाण का काम करते हैं ये नुस्खे, आज ही अपनाएं

Hair Tips: बारिश का मौसम आते ही बालों में काफी चिपचिपाहट देखने को मिलती है। साथ में हेयरफॉल भी बहुत अधिक होता है जिसे बाल पतले होने लगते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 24, 2023 8:30 पूर्वाह्न

Hair Tips
Follow Us
---Advertisement---

Hair Tips: लंबे बाल रखना हर किसी को पसंद तो होता है, लेकिन उसकी उतनी अच्छे से देखभाल हर कोई नहीं कर पाते हैं। जिसके चलते बालों का सारा पोषक तत्व और चमक गायब होती रहती है। आजकल बढ़ती हुई गर्मी और बारिश के वजह से बाल हर दूसरे दिन चिपचिपे होने लगते हैं। साथ ही बालों में से नमी भी गायब होने लगती है और बाल कमजोर होकर आसानी से टूट और झड़ जाते हैं। बालों को अगर हेयर फॉल होने से बचाना हैं, तो उनमें ऑयलिंग करनी बहुत जरुरी है। आज इस आर्टिकल में आपको ऐसे कुछ टिप्स दिए जाएंगे जिसकी मदद से आप अपने गिरते हुए बालों को रोक सकते हैं। साथ ही अपने लंबे और काले बालों के शौक को भी पूरा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हार्ट के मरीज हैं तो Amarnath Yatra पर जाने से पहले जान लें खास बातें, वरना जा सकती है जान

बालों में अप्लाई करें हेयर मास्क

गिरते हुए बालों को रोकने के लिए महिलाएं उसमें अलग -अलग तरह की चीजों का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में बालों में हेयर मास्क लगाने से भी हेयर फॉल होना काफी कम हो जाता है। आप अपने घर पर पहले से उपलब्ध सामानों की मदद से हेयर मास्क बना सकते हैं और उस हेयर मास्क को बालों पर आधे घंटे तक लगाएं रखना है।‌ उसके बाद आप अपने हेयर को अच्छे से धो सकते हैं।

एलोवेरा और विटामिन की कैप्सूल का करें इस्तेमाल

बालों के झड़ने की सबसे बड़ी वजह यह है कि उनमें पोषण की कमी हो रही है। एलोवेरा को बालों में लगा कर रखने बालों के पोर्स खुल जाते हैं। जो बालों के लिए फायदेमंद होते है। इसके अलावा एलोवेरा को आप नारियल के तेल और विटामिन की कैप्सूल के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इनको बालों में लगाने से बालों में पोषण फिर से आने लगता है और बालों का गिरना बंद हो जाता हैं।

हल्के गर्म तेल से करें बालों में ऑयलिंग

बालों की मजबूती के लिए उनमें तेल लगाना बहुत जरूरी है। आप बालों में ऑयलिंग करने के नारियल का तेल , सरसों का तेल और बादाम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बरसात के दिनों में बालों को डेमज फ्री रखने के लिए महीने में कम से कम 7 से 8 बार बालों की चंपी करनी बहुत जरुरी है। ऐसा करने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

यह भी पढ़ें: Makeup Tips: मानसून में कैसे रखें लॉन्ग लास्टिंग मेकअप, जानें आसान टिप्स एंड ट्रिक्स

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026