Hariyali Teej 2026: क्या फेस्टिव सीजन में आप भी वही पुराना ट्रेडिशनल लुक पहन कर बोर हो चुकी हैं और इस बार अपने दोस्तों की भीड़ के बीच सबसे हटके दिखना चाहती है तो बॉलीवुड की कुछ हसीनाओं से लुक्स के लिए बेस्ट टिप्स ले सकती है। जी हां, दिशा पटानी का मॉडर्न तड़का हो या फिर कियारा आडवाणी का स्टाइलिश अवतार और कनिका कपूर के रॉयल लुक आपके लिए इंस्पिरेशन बन सकते हैं। निश्चित तौर पर सावन की फ़ुहाड़ों के साथ हरियाली तीज 2026 का दिन आपके लिए भी सबसे खास बन सकता है। ऐसे में आप इन लुक्स को रीक्रिएट करके हरियाली तीज की पार्टी में कहर लग सकती हैं।
Hariyali Teej 2026 पर कनिका कपूर का स्टाइल है सबसे जुदा
कनिका कपूर की तरह आप पेस्टल ग्रीन सेट में इस ड्रेस को स्टाइल कर सकते हैं। अगर आप फेस्टिव सीजन में मॉडर्न वाइब चाहती है तो प्लन्जिंग नेकलाइन के साथ फुल स्लीव्स और सिल्वर सीक्वेंस थर्ड एंब्रायडरी इसे खूबसूरत बना रहा है। वहीं स्कर्ट मरमेड शेप में है जो इसे खूबसूरत टच दे रहा है। आप चाहे तो इसके साथ एक दुपट्टा कैरी कर सकती है और बालों में गजरा लगाकर तैयार हो सकती हैं।
दिशा पटानी के इस साड़ी लोग को कर सकते हैं हरियाली तीज 2026 पर स्टाइल
आप ग्रीन कलर में इस साटिन साड़ी को स्टाइल कर सकते हैं जिसे बॉर्डर पर गोल्डन गोटे दी गई है जो इसे मॉडर्न फेस्टिवल लुक देता है। ब्रालेट स्टाइल में आप ब्लाउज बना सकते हैं जिसमें स्टेप्स और बैकलेस डिजाइन है। यह इसे और भी खूबसूरत बताता है। आप चाहे तो इसे स्टेटमेंट इयररिंग्स ब्रेसलेट, बोल्ड रेड लिपस्टिक के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
हरियाली 2026 के लिए परफेक्ट है कियारा आडवाणी का यह लुक
कियारा आडवाणी की तरह सिल्क फैब्रिक फ्लोरल कढ़ाई में रॉयल और ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए आप इस तरह से लहंगा लुक को स्टाइल कर सकती है जिसमें लॉन्ग स्कर्ट और ब्लाउज रखा गया है। ऑर्गेनजा स्लीव इसे और भी खूबसूरत बना रहा है। स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज के साथ आप डबल लेयर चोकर को ट्राई कर सकते है।
तारा सुतारिया के इस ग्रीन लुक को भी कर सकते हैं ट्राई
अगर आपको ट्रेडिशनल लुक के साथ मॉडर्न ट्विस्ट चाहिए तो आप तारा सुतारिया के फैशन को कॉपी कर सकते हैं जो निश्चित तौर पर लाजवाब है। इसका कोई जवाब नहीं है हैंडवुवन टिशु कांजीवरम साड़ी के साथ चौड़े बॉर्डर जिसमें क्रिस्टल और पर्ल वर्क है यह इसे खूबसूरत बना रहा है। इसके साथ ही इस लुक को गजरे के साथ ट्राई कर सकती हैं।
नयनतारा की तरह बॉटल ग्रीन साड़ी को करें स्टाइल
अगर आपको सिंपल और रॉयल लुक चाहिए तो थ्री क्वार्टर स्लीव ब्लाउज के साथ आप इस तरह हाथ से बुने लाइनेन बॉटल ग्रीन साड़ी को स्टाइल कर सकती है जो वाकई काफी खूबसूरत है। हरियाली तीज 2026 के मौके को और भी खास दिखा सकता है।
