---Advertisement---

Health Tips: पालक को हेल्दी समझकर कहीं गलती तो नहीं कर रहे आप, इन 3 चीजों को कच्चा खाने से किडनी और दिमाग पर आ सकती आफत

Health Tips: कभी भी इन 3 सब्जियों को कच्चा खाने की कोशिश ना करें क्योंकि यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं आखिर कौन सी तीन सब्जियां आपके लिए नुकसानदायक है अगर आप इसका सेवन कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 27, 2026 1:47 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: सब्जियां खाना स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। यह सच है कि हेल्दी वेजिटेबल्स की बात करें तो लिस्ट में पालक का नाम टॉप पर शुमार है लेकिन क्या आपको पता है कि इस खाने में की हुई एक गलती आपके लिए भारी पड़ सकता है। फोर्टिस एक्सपर्ट डॉक्टर शुभम वत्सय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को वह तीन सब्जियों के नाम बताएं हैं जिन्हें कच्चे खाने की गलती आपके दिमाग से लेकर डाइजेशन और किडनी तक पर असर कर सकता है। आइए जानते हैं आखिर किन-किन सब्जियों को कच्चा खाने से पहले आपको सोचने की जरूरत है।

Health Tips में जानें क्यों पालक है अनहेल्दी

हेल्थ टिप्स में शुभम वत्सय ने बताया कि अगर आप पालक को कच्चा खा रहे हैं तो इससे दूर रहने में ही आपकी भलाई है। डॉक्टर शुभम के मुताबिक पालक में ई कॉली बैक्टीरिया और टेपवर्म के एग्स होते हैं जो धोने के बाद भी नहीं निकलते हैं। यह पेट में दर्द डायरिया और काफी सीरियस गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल इनफेक्शन बना सकता है। कच्चे पालक में ऑक्सलेट भी होते हैं जो किडनी स्टोन का रिस्क बढ़ा देते हैं।

पत्ता गोभी भी बन सकता है आपकी जान का दुश्मन

पत्ता गोभी में टेपवर्म के एग्स होते हैं जो ब्रेन के ब्लड स्ट्रीम में अगर जाएं तो बड़ी सीरियस बीमारियां बन सकती है।

बैंगन भी है अनहेल्दी

कच्चे खाने वाले वेजिटेबल्स जिससे आप तौबा करें उसमें तीसरा नाम बैंगन का है जिसमें सोलालिन टॉक्सिन होता है जो नौजिया और डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स बना सकता है।

सब्जियों को कैसे खाना है सुरक्षित

हेल्थ टिप्स में बताया गया कि कभी भी इसे कच्चा नहीं खाए। इसे पका के या स्ट्रीम करके ही इसका सेवन करें। कुकिंग से बैक्टीरिया मरते हैं और डाइजेशन आसान हो जाता है। सभी सब्जियां कच्ची होने पर सुरक्षित नहीं होती है। हेल्दी खाना सिर्फ इसमें नहीं है कि आप क्या खा रहे हैं बल्कि आप किस तरह खा रहे हैं यह भी मायने रखता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026