Health Tips: सावधान! सिर्फ लिवर की बर्बादी नहीं बल्कि शराब के होते हैं ये 3 साइलेंट साइड इफेक्ट्स, एक्सपर्ट की जानें खौफनाक चेतावनी

Health Tips: सिर्फ लिवर में ही शराब पीने से समस्याएं नहीं होती है। यह आपके लिए और भी परेशानी का घर बन सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में तीन साइलेंट प्रभाव के बारे में डॉक्टर ने क्या बताया है।

Health Tips

Photo Credit- Google Health Tips

Health Tips: शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया गया है और इससे फैटी लिवर का खतरा होता है। क्या सिर्फ यह आपके लिवर को खराब करता है। अगर आप भी इसी बात पर भरोसा रखते हैं तो शायद आप गलत है क्योंकि डॉक्टर प्रियंका सेहरावत ने इसे गलत कहा है। डॉक्टर कहती है कि अगर शराब की वजह से आपके लिवर को नुकसान हो रहा है तो उसका आप अल्ट्रासाउंड करवाएंगे और इसमें पता चल जाएगा कि आपके लिए दिक्कत है। हेल्थ टिप्स में जाने लिवर के अलावा कहां अल्कोहल अपना असर दिखाता है। सिर्फ लिवर ही नहीं यह पूरा शरीर बर्बाद कर देता है और यह आपकी नसों को खोखला कर देती है।

Health Tips में जानें लिवर के अलावा शराब के 3 साइलेंट रिस्क

इस दौरान डॉक्टर प्रियंका सेहरावत कहती हैं ऐसे 3 साइलेंट साइड इफेक्ट होते हैं जिसका आपको पता भी नहीं चलता है क्योंकि जब तक आप इससे अवगत हो पाते हैं यह आपके शरीर में घर कर जाता है।

दिमाग पर नहीं रह पाता संतुलन

अल्कोहल हमारे छोटे दिमाग खुद धीरे-धीरे डैमेज कर देता है जो हमारे शरीर में बैलेंस बनाने का सिग्नल भेजता है। अगर हर दिन शराब पी रहे हैं तो छोटा दिमाग डैमेज होने लगता है और आप अंदर से अनबैलेंस होने लगते हैं। आपको पता नहीं चलता है कि आप क्या कर रहे हैं क्या नहीं कर रहे हैं। खड़े रहने का कॉन्फिडेंस चला जाता है।

कैसे नसें हो सकती है खराब

इसके अलावा आपको जानकर हैरानी होगी कि ज्यादा शराब पीने से डॉक्टर प्रियंका के मुताबिक ना सिर्फ लिवर खराब होता है बल्कि नसें भी डैमेज होने लगती है। डॉक्टर ने बताया कि इसकी वजह से आपके दोनों पैरों के तलवे में तेज जलन दर्द और सुन्नपन महसूस हो सकता है।

क्यों विटामिन और मिनरल्स अवशोषण में होती है परेशानी

अगर आप ज्यादा शराब का सेवन करते हैं तो इससे मिनरल्स का अवशोषण ठीक से नहीं हो पाता है। विटामिन और मिनिरल शरीर को सही मात्रा में नहीं मिल पाता है जिसकी वजह से पोषक तत्वों की कमी होने लगती है।

इसके अलावा अगर फैटी लीवर की बात करें तो सिर्फ एल्कोहल नहीं बल्कि नॉन अल्कोहलिक फैटी लीवर डिजीज को बढ़ावा देने में डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हाई कोलेस्ट्रॉल मोटापा और हाइपोथायरायडिज्म भी है। कुल मिलाकर एक्सपर्ट की माने तो शराब के सेवन से दूर रहे।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version