Health Tips: घी या तेल आपके घर में किसे माना जाता है हेल्दी, वजन और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने को लेकर जानें एक्सपर्ट से सच्चाई और मिथ

Health Tips: घी और तेल में से क्या आपके लिए ज्यादा हेल्दी है और किसे एक्सपर्ट ने अनहेल्दी कहा है। वजन बढ़ने और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने को लेकर क्या है सच्चाई और इसके पीछे क्या लोग गलत सोच रखते हैं आइए जानते हैं।

Health Tips

Photo Credit- Google Health Tips

तेल या घी आखिर क्या है हेल्दी और क्या अनहेल्दी! क्या आप भी तेल को हेल्दी और घी को अनहेल्दी समझ कर इससे दूर रहते हैं। क्या सब्जी बनाने के लिए आप घी की बजाय तेल का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि आपको लगता है कि कि इसकी वजह से आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इस बारे में बात करते हुए डॉ तरंग कृष्ण ने सच्चाई और मिथ से पर्दा उठाते नजर आए। यह जान आपको हैरानी हो सकती है लेकिन उन्होंने बताया कि आखिर दोनों में से क्या आपके लिए फायदेमंद है। लोगों के बीच क्या गलतफहमी है जानिए डॉक्टर की तरफ से क्या है हेल्थ टिप्स है।

Health Tips में जानें क्या है हेल्दी और मिथ

इस वीडियो के जरिए डॉ तरंग कृष्ण ने बताया कि घी को अनहेल्दी और तेल को हेल्दी मानना लोगों के लिए सबसे बड़ा मिथ है क्योंकि इससे न कोई कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है ना ही आपका वजन बढ़ता है।

क्यों है घी स्वास्थ्य के लिए हेल्दी

जहां तक घी के बात करें तो घी में गुड फैट्स और विटामिन जैसे A, D, E और के पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के डाइजेशन के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है। यह आपकी इम्यूनिटी से लेकर जॉइंट तक के लिए फायदेमंद बताया जाता है। अगर अलग-अलग रिपोर्ट्स की बात करें तो विशेषज्ञों के मुताबिक हाई हीट कुकिंग जैसे छौंका लगाने या किसी भी चीज को तलने के दौरान घी का इस्तेमाल ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

घी और तेल को लेकर क्या है सच्चाई

अगर आप घी की बजाय तेल का इस्तेमाल करते हैं और यह सोचते हैं कि इससे वजन और कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ेगा तो आपको बता दे कि सही और सीमित मात्रा में शुद्ध देसी घी खाने से नुकसान नहीं होता है। सही तेल का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है।आजकल मार्केट में रिफाइंड तेल का इस्तेमाल करने से बीमारियों का खतरा ज्यादा देखा जा रहा है इसलिए घी बेहतर विकल्प माना जाता है।

 

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version