Health Tips: क्या आप भी तमाम कोशिशें के बावजूद अपना वजन नहीं कम कर पा रहे हैं और दिनभर थकान महसूस करते हैं। खाना खाने के बाद भी आपको भूख लगी रहती है। इसे अगर आप नॉर्मल समझने की गलती कर रहे हैं तो एक्सपर्ट ने बताया इसके पीछे की वह 5 वजह क्या है जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज करने की गलती करते हैं। वजन कम ना होना या बार-बार भूख लगना आपके शरीर को कुछ संकेत दे रहे हैं जिन्हें आप समझ नहीं पाते हैं। ऐसे में आपको यह पता होना जरूरी है कि आखिर इसके पीछे की असली वजह क्या है डॉक्टर तरंग कृष्ण ने यहां बताया।
क्यों वेट लॉस नहीं कर पा रहे हैं आप
डॉ तरंग कृष्ण के मुताबिक अगर आप वजन कम नहीं कर पा रहे हैं और इसके लिए कोशिश लगातार कर रहे हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि प्रोटीन कम लेने से पेट जल्दी-जल्दी खाली लगता है और बार-बार आपको भूख लगती है। खाना छोड़ने के बाद ज्यादा भूख लगती है और आप जरूरत से ज्यादा खाने लगते हैं। ऐसे में खाना ना छोड़ने की सलाह दी जाती है अगर आप सिर्फ वेट मशीन पर ध्यान दे रहे हैं तो इससे फायदा नहीं होगा। छोटे-मोटे स्नेक्स और मीठी ड्रिंक के कैलोरीज को काउंट करना जरूरी होता है। इसके अलावा स्लिप रुटिन और स्ट्रेस के साथ-साथ जंक फूड की क्रेविंग आपके लिए दुश्मन है।
क्यों बार-बार लगती है भूख
हेल्थ टिप्स में अगर बात करें कि आखिर क्यों बार-बार आपको भूख लगती है तो आपको जान लेना जरूरी है कि आप जो खाना खा रहे हैं उसमें प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स की मात्रा कम है। इसके अलावा हो सकता है कि आप जो खाना खा रहे हैं वह काफी कम है या तो आपका ब्लड शुगर स्पाइक कर रहा है। आप अपनी डाइट में बैलेंस नहीं बना पा रहे हैं।
थकान की क्या है असली वजह
अगर आपको दिन भर थकान महसूस हो रहा है तो इसका मतलब आप अपने खान-पान में कार्ब की मात्रा ज्यादा नहीं ले पा रहे हैं। हो सकता है कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही है या फिर बैलेंस डाइट भी वजह बन सकती है। डिहाइड्रेशन भी आपके लिए रिस्की हो सकता है तो आयरन की कमी भी खतरनाक है।
Health Tips में जानें शुगर की क्रेविंग्स की क्या है वजह
दिन भर शुगर क्रेविंग्स होती है तो वजह आपकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है और आप स्ट्रेस में हैं। इसके साथ ही अगर आप अपना मील सही से नहीं ले पा रहे हैं तो यह आपका ब्लड शुगर को गिराता है। आर्टिफिशियल स्वीटनर भी आपके लिए रिस्की हो सकता है जिसकी वजह से आपके दिमाग ज्यादा से ज्यादा चीनी खाने के लिए कहता है। प्रोटीन को बैलेंस रखना आपके लिए जरूरी है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
