Heart Health: आप अपने दिल का ख्याल तो रखते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि ApoB क्या होता है जो हार्ट अटैक की भी वजह बन सकती है। यह प्रकार का प्रोटीन है जो आपके रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल को ले जाने का काम करता है। डॉक्टर अक्सर दिल की बीमारियों के जोखिम का सटीक पता लगाने के लिए इसका टेस्ट करवाते हैं। कभी-कभी आपका सामान्य कोलेस्ट्रॉल (LDL) लेवल नॉर्मल दिखता है, लेकिन फिर भी दिल की बीमारी का खतरा बना रहता है। ऐसे में ApoB टेस्ट यह बताता है कि आपके रक्त में हानिकारक कणों की संख्या कितनी है।
क्यों Heart Health में ApoB को कंट्रोल करना है जरूरी
इस पोस्ट में mindbodygreen के संस्थापक Jason Wachob ने अपने निजी अनुभव को शेयर करते हुए बताया कि हार्ट हेल्थ के लिए केवल सामान्य कोलेस्ट्रॉल टेस्ट काफी नहीं है। उन्होंने शरीर के रक्तप्रवाह को एक ‘हाइवे’ की तरह समझने के लिए कहा। LDL मौजूद कोलेस्ट्रॉल को मापता है तो ApoB उन वाहनों की संख्या को गिनता है। धमनी की दीवारों में कोलेस्ट्रॉल नहीं, बल्कि ये ‘वाहन’ (कण) जमा होते हैं और प्लाक बनाते हैं। जितने ज्यादा कण बढ़ते हैं उतना ही ज्यादा हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।
कैसे कम कर सकते हैं हार्ट हेल्थ के लिए रिस्क
पिता और दादाजी के होने के बाद भी उन्होंने इस पर काम किया। सैचुरेटेड फैट कम किया, चिकन और बीफ खाना छोड़ दिया। फाइबर और ओमेगा-3 बढ़ाया, अच्छी नींद ली और हफ्ते में 6-8 घंटे एक्सरसाइज की। इतनी सख्त डाइट (95/5 नियम) के बाद भी ApoB लेवल 71 तक ही आया, जो पर्याप्त नहीं था और यह जीवनशैली लंबे समय तक चलाना नामुमकिन था। आप अपने लाइफस्टाइल को 95% तक अपने अनुसार चला सकते हैं लेकिन आपको फिर भी इसे कंट्रोल करना होता है।
Heart Health के लिए जरूरी है ये 3 टेस्ट
हार्ट हेल्थ के लिए आप इन 3 टेस्ट को करवा सकते हैं जिससे आपको सभी चीज पता चल सकती है।
- Cleerly MRI: इससे पता चलता है कि उनकी धमनियों में ऐसा प्लाक तो नहीं है जो आपके लिए खतरा बने।
- 3×4 Genetics DNA test: इससे APOE 3/4 जीनोटाइप का पता चलता है जो आनुवंशिक जोखिम को दर्शाता है।
- Boston Heart Cholesterol test: इससे पता चला कि शरीर सैचुरेटेड फैट को बहुत ज्यादा सोखता है।
हार्ट हेल्थ के लिए भी-कभी अच्छी डाइट और एक्सरसाइज के बाद भी आपके जीन या शरीर की बनावट के कारण आपको मेडिकल मदद या खास बदलावों की जरूरत हो सकती है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
