---Advertisement---

Holi 2025: इस होली जमकर खाएं Oil Free Gujiya, मोटापे से परेशान फटाफट करें नोट इजी रेपिसी

Holi 2025: इस होली आप Oil Free Gujiya बना सकते हैं और अपनी डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं। आज हम आपको बिना तेल से बनने वाली गुजिया की इजी रेसिपी बता रहे हैं। इसे आप फटाफट नोट कर सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 7, 2025 2:34 अपराह्न

Oil Free Gujiya
Follow Us
---Advertisement---

Holi 2025: देश के बड़े त्योहारों में होली को गिना जाता है। इस दिन लोग जमकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और खूब स्वादिष्ट पकवान बनाते हैं। लेकिन इस बीच Diet Food खाने वालों का शेडयूल बिगड़ जाता है। अगर आप भी Fitness Lover हैं तो इस होली बिना तेल वाली गुजियों को बनाकर मजे से इस पर्व का आनंद ले सकते हैं। आज हम आपको Oil Free Gujiya Recipe बताने जा रहे हैं। इसे आप बिना तेल के बना सकते हैं और त्योहार का आनंद ले सकते हैं।

Holi 2025 में बनाएं Oil Free Gujiya Recipe

14 मार्च को होली 2025 का पर्व मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां अभी से ही होने लगीं हैं। इस रंगों के पर्व पर आप खास बिना तेल वाली गुजिया बना सकते हैं।

Video Credit: SAAOL Zero Oil Cooking

इसके लिए सबसे पहले आपको मिक्सचर तैयार करना है। सबसे पहले सूजी लेकर एक पेन में भून लें। इसके बाद खोया तैयार करें। इसके बाद खोए में सूजी अच्छी तरह से मिलानी है। फिर पीसी इलाइची पाउडर, सौंफ, किशमिश के साथ अपने पसंदीदा Dry Fruit मिला सकते हैं। फिर इस मिश्रण में पीसी हुई चीनी मिलानी है। जब ये सामाग्री तैयार हो जाए तो मैदा गूंथना है। इसके लिए आवश्यकता अनुसार मैदा लेना है। फिर इसे अच्छी तरह से गूंथना है। इसके बाद मैदे की लोई बनाकर इसे बेलना और फिर गुजिया मेकर में डालकर अच्छे से सेट करना है। इसके बाद गुजियों को 5 मिनट तक स्टीम करना है। फिर Microwave Oven में 2 मिनट तक 170 डिग्री से तापमान पर छोड़ देना है। इसके बाद आपका टेस्टी और हेल्दी गुजिया तैयार हैं। इस तरह ऑयल फ्री गुजिया बनकर तैयार हो जाएंगी

बिना डाइट खराब किए लें गुजिया का आनंद

आप इस Oil Free Gujiya Recipe को इस Holi 2025 में ट्राई कर सकते हैं और पूरे परिवार के साथ बिना मोटे होने की टेंशन लिए इसका आनंद ले सकते हैं। इस खास रेसिपी को YouTube पर SAAOL Zero Oil Cooking नाम के चैनल पर अपलोड किया गया है। वीडियो पर 4000 से ज्यादा व्यूज हैं। ये हेल्दी गुजिया रेसिपी है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026