---Advertisement---

मन को चाहिए सुकून और शांति तो इन 4 River Destination की करें सैर, खूबसूरती देख दिल हो जाएगा गार्डन-गार्डन

नदी किनारे छुट्टियां बिताने का अनुभव कुछ खास ही होता है। अगर आप भी सुकून और शांति की तलाश में हैं तो ये डेस्टिनेशन प्लेस आपके लिए सबसे बेस्ट है। आप यहां जाकर दोस्तों को परिवार के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 2, 2023 12:42 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

4 River Destination: कई बार इंसान भागदौड़ वाली जिंदगी से थक जाता है और उसे वेकेशन पर जाने की जरूरत पड़ती है। वहीं मन की शांति और सुकून पाने के लिए रिवर डेस्टिनेशन काफी बेहतर जगहों में से एक है। नदी किनारे छुट्टियां बिताने का अनुभव सबसे खास होता है। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको 4 रिवर डेस्टिनेशन के बारे में बताने वाले हैं। जहां आप जाकर अपनी छुट्टियों को काफी अच्छे से एंजॉय कर सकेंगे। इतना ही नहीं यहां जाकर आपको खूब सुकून और शांति भी मिलेगा। तो आइए जानते हैं।

जंस्कार चादर वॉक, लद्दाख

अगर आप भागदौड़ वाली जिंदगी में काफी उलझ गए हैं और कुछ दिनों के लिए सुकून की तलाश है तो लद्दाख की जंस्कार चादर वॉक आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां जाकर आप यहां की खूबसूरती में खो जाएंगे। इतना ही नहीं, यहां आपको रिवर का किराना और पहाड़ों से घिरा हुआ नजारा देखना है तो ये आपके लिए सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है।

ब्रह्मपुत्र नदी की करें सैर

नदी के किनारे वेकेशन बिताने में अलग ही सुकून मिलता है। वहीं भारत में ब्रह्मपुत्र नदी काफी पुरानी नदी है। इसके लिए आप तिब्बत से भारत और बांग्लादेश जाने वाली नदी के पास अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं। यहां की खूबसूरत नजारों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

गंगा के किनारे पाएं सुकून

अगर आपको सुकून की तलाश और गंगा किनारे छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो काशी आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। काशी के किनारे सुकून भी है और मन को शांति भी मिलती है। यहां घूमने के लिए विदेशों से भी लोगों का आगमन होता है।

Also Read: Outfit Ideas: होली पर Mira Rajput की तरह खुद को करें तैयार, सिंपल शॉर्ट कुर्ती में आप

झेलम नदी के साथ ट्रिप में लगाएं चार-चांद

भारत का कोहिनूर है कश्मीर। अगर आप यहां आकर अपने ट्रिप को स्पेशल बनाना चाहते हैं तो झेलम नदी की सैर निश्चित रूप से करें। ये बेहद खूबसूरत है। इतना ही नहीं यहां आकर आपको शांति और सुकून की प्राप्ति भी होगा। खूबसूरती देख दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा। यहां की खूबसूरती का आनंद उठाने के लिए आप गर्मी या ठंडी दोनों में आ सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raghav Chadha

अप्रैल 2, 2026

Anti Ageing Tips

अप्रैल 2, 2026

Dragon Fruit

अप्रैल 1, 2026

Health Tips

अप्रैल 1, 2026

Health Tips

अप्रैल 1, 2026

Kidney Stones

मार्च 31, 2026