---Advertisement---

Nikki Tamboli की तरह चाहिए ग्लोइंग स्किन तो इन चीजों का रखें खास ध्यान, एक्ट्रेस ने खुद बताया अपना ब्यूटी सीक्रेट

टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस Nikki Tamboli ने अपने फैंस के साथ अपना ब्यूटी सीक्रेट शेयर किया है। ऐसे में आप भी निक्की तंबोली के इस ब्यूटी सीक्रेट से अपनी त्वचा को बेदाग और खूबसूरत बना सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 22, 2023 11:09 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Nikki Tamboli: टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस निक्की तंबोली अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं का हिस्सा बनी रहती है। निक्की तंबोली टेलीविजन के साथ कई साउथ फिल्मों में भी कम कर चुकी है। निक्की तंबोली को लोग अक्सर उनके हैरान कर देने वाले लुक्स को लेकर जानते हैं। ‌एक्ट्रेस अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के लिए बेहद खूबसूरत और सुंदर तस्वीर साझा करती रहती है। ऐसे में सभी फैंस का एक ही सवाल होता है कि, एक्ट्रेस अपनी ग्लोइंग स्किन को कैसे मेंटेन करती हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए निक्की तंबोली के ब्यूटी सीक्रेट के बारे में बताने जा रहे हैं। इन ब्यूटी सीक्रेट को फॉलो करके आप भी अपने स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बना सकते हैं।

जिम में बिताती हैं काफी ज्यादा समय

निक्की तंबोली को फैंस उनकी खूबसूरत अदा और फिटनेस के लिए जानते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि एक्ट्रेस अपनी फिगर को मेंटेन करने के लिए काफी मेहनत करती है। स्किन पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए एक्ट्रेस जिम में काफी ज्यादा समय बताती है। वो अक्सर योगा और वर्कआउट करती हैं। इसी के साथ ऐक्ट्रेस अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी पीना भी पसंद करती है। इससे उनकी बॉडी हाइड्रेट भी रहती है और उनकी स्किन नेचुरल तरीके से ग्लो करती है। ‌

निक्की तंबोली का ब्यूटी सीक्रेट

इसी के साथ एक्ट्रेस जंक फूड का सेवन बिल्कुल भी नहीं करती है। वह अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखती है। निक्की अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करती हैं। इसके बाद ब्रेकफास्ट में पोहा या हल्की चीजों को खाना पसंद करती हैं। वही लंच में निक्की दाल, दही, सलाद व रोटी जैसी चीज खाती हैं। इसी के साथ फल व सब्जियों को एक्ट्रेस सलाद के रूप में भी खाती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी बेदाग और दमकती त्वचा का राज बताती हैं, मॉइश्चराइजर, मॉइश्चराइजर और मॉइश्चराइजर। उन्होंने बताया कि वह स्किन को हाइड्रेट करने से लेकर मेकअप रिमूव करने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026