---Advertisement---

शाहरुख की लाडली Suhana Khan की तरह अगर पाना है कर्वी फिगर, तो आज ही अपनाएं ये खास मंत्र

स्टारकिड Suhana Khan की तरह अगर पाना है टोन्ड फिगर , तो इस तरह के लाइफस्टाइल को करें अपने रुटीन में शामिल ।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: अगस्त 4, 2023 3:57 अपराह्न | Updated: अगस्त 5, 2023 9:35 पूर्वाह्न

Suhana Khan
Follow Us
---Advertisement---

Suhana Khan: किंग खान की बेटी सुहाना खान हमेशा अपने कूल और स्टाइलिश फैशन के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती है। सुहाना अपने लुक्स के साथ-साथ अपनी टोन्ड बॉडी के लिए भी फैंस के द्वारा खूब पसंद की जाती है। सुहाना खान ने अपने इस टोन्ड फिगर को पाने के लिए न जानें कितने पापड़ बेले होंगे। वह आए दिन अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी इस टोन्ड बॉडी को फ्लॉट करते हुए नजर आती है। इस तरह का फिगर पाने के लिए आज आपको इस आर्टिकल में सुहाना खान के कुछ खास सीक्रेटस के बारे में बताया जाएगा। जिसे फॉलो करके आप भी उनकी तरह एकदम स्लिम और ड्रीम फिगर पा सकती हैं।

यह एक्सरसाइज करें फॉलो

सुहाना खान अपनी इस परफेक्ट फिगर को बनाए रखने के लिए लगातार कई घंटों तक योगा करती हैं। उन्हें जिम जाना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। इसकी जगह वह योगा में अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करना पसंद करती हैं। उनकी सबसे पसंदीदा एक्सरसाइज पिलेट्स है। पिलेट्स की मदद से उनकी बॉडी काफी फ्लेक्सिबल रहती है। इसके अलावा उन्हें स्विमिंग करना भी बहुत अच्छा लगता है।

इस खास डाइट का करें सेवन

वर्कआउट करने के साथ-साथ सुहाना खान अपने खाने पर भी बहुत ध्यान देती है। जंक फूड से लेकर ऑयली खाना वह बिल्कुल अवॉइड करती हैं। इसकी जगह वह नियमित रुप से एक डाइट प्लान को फॉलो करती हैं। जिसके अनुसार वह ब्रेकफास्ट में प्रोटीन युक्त चीजें जैसे दूध, अंडा खाना पसंद करती है। वहीं लंच के समय सुहाना ज्यादा भारी खाना-खाने की बजाए केवल फ्रेश फलों का जूस का पीती हैं। अगर बात करें रात के डिनर की तो सुहाना उस समय उबला चिकन, फिश और दाल का सेवन करती हैं।

जल्द डेब्यू करती हुई आएंगी नजर

शाहरुख खान की प्यारी और टेलेंटेड बेटी सुहाना खान जल्द ही जोया अख्तर के द्वारा निर्देशित फिल्म द- आर्चीज़ से अपना डेब्यू करती हुई नजर आंएगी। इनके अलावा इस मूवी में कई सारे और भी स्टारकिड्स जैसे श्रीदवी की छोटी बेटी खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन का नाती अगस्त्य नंदा भी शामिल है। अपना बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले सुहाना खान हाल ही में एक इंटरनेशनल ब्रांड Maybelline की ब्रांड एंबैसरडर के तौर पर नजर आई है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता काफी भावुक हुए थे। वह उनकी इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026