---Advertisement---

Janhvi Kapoor के इन ट्रेडिशनल लुक को रिक्रिएट कर बढ़ाए महफिल की शान, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

Janhvi Kapoor: मौजूदा समय में ज्यादातर लड़कियां खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए कई अलग-अलग तरह के लुक ट्राई करती हैं। ऐसे में अगर आप किसी भी पार्टी या फंक्शन में ट्रेडिशनल लुक अपनाने की सोच रही है तो आज हम आपके लिए जान्हवी कपूर के कुछ खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक लेकर आए हैं। जिनको रिक्रिएट ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 26, 2023 10:52 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: मौजूदा समय में ज्यादातर लड़कियां खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए कई अलग-अलग तरह के लुक ट्राई करती हैं। ऐसे में अगर आप किसी भी पार्टी या फंक्शन में ट्रेडिशनल लुक अपनाने की सोच रही है तो आज हम आपके लिए जान्हवी कपूर के कुछ खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक लेकर आए हैं। जिनको रिक्रिएट करके आप महफिल की जान बन सकती है। जान्हवी कपूर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक है। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के चलते कई फिल्मों में काम किया है। जान्हवी कपूर का फैन बेस भी काफी ज्यादा है।

ग्लिटर साड़ी लुक

इसी कड़ी में अगर जान्हवी कपूर के ट्रेडिशनल लुक की बात करें तो, इस लुक में पहला नाम ग्लिटर साड़ी का आता है। जान्हवी कपूर अक्सर किसी भी पार्टी या फंक्शन में साड़ी को कैरी करती हुई नजर आती है। ऐसे में अगर आप भी जान्हवी कपूर की तरह साड़ी पहनकर अपनी परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करना चाहती हैं तो आप ग्लिटर साड़ी पहन सकती है। इसी के साथ आप कट स्लीव्स ब्लाउज में बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।

लाइट और फ्लॉलेस साड़ी लुक

इस लिस्ट में दूसरा नाम लाइट और फ्लॉलेस साड़ी लुक है। अगर आप किसी मेहंदी या संगीत के फंक्शन के लिए एक परफेक्ट लुक ढूंढ रही हैं तो जान्हवी कपूर का यह साड़ी लुक आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इस लुक में जान्हवी कपूर ने लाइट कलर की साड़ी पहन रखी है। इसी के साथ उन्होंने पतली स्ट्रिप वाला ब्लाउज पेयर किया है जो उनको और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है। इस लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए आप माथे पर मांग टीका और हाथों में चूड़ियां पहन सकती हैं।

बनारसी साड़ी लुक

इस लिस्ट में तीसरा नाम बनारसी साड़ी लुक का आता है। मौजूदा समय में ज्यादातर लोग खुद को टिपिकल एथनिक लुक देने के लिए बनारसी साड़ी को पेयर करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस लुक को रिक्रिएट करना चाहती हैं तो इसके लिए आप एक बनारसी साड़ी को प्लेन सिंपल ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती है। वही खुद को एलीफैंट दिखाने के लिए आप स्लीक बन के साथ हेवी एयरिंग्स पहन सकती हैं। वही अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आप लाइट मेकअप और माथे पर बिंदी लगा सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Cancer

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Uric Acid

अप्रैल 14, 2026