---Advertisement---

Indian Tourist Places: भारत की ये खूबसूरत जगह घूमने के लिए हैं बेस्ट, विदेशी टूरिस्ट प्लेस को देती हैं टक्कर

Indian Tourist Places: भारत की खूबसूरती का बखान आपको किताबों में, गानों में, फिल्मों में और ब्लॉग्स में देखने को मिल जाते हैं। बहुत से लोग इन जगहों के बारे में जानते ही नहीं हैं। कई बार लोग प्रकृति की खूबसूरती देखने के लिए विदेश भी जाते हैं और उन जगहों पर घूमने का प्लान ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 4, 2023 1:12 अपराह्न

Indian Tourist Places
Follow Us
---Advertisement---

Indian Tourist Places: भारत की खूबसूरती का बखान आपको किताबों में, गानों में, फिल्मों में और ब्लॉग्स में देखने को मिल जाते हैं। बहुत से लोग इन जगहों के बारे में जानते ही नहीं हैं। कई बार लोग प्रकृति की खूबसूरती देखने के लिए विदेश भी जाते हैं और उन जगहों पर घूमने का प्लान करने लगते हैं। विदेश जाकर घूमना तो अच्छी बात है लेकिन ये काफी महंगा हो सकता है। इसके लिए आपको पासपोर्ट, वीजा और बहुत सारे पैसों की जरूरत पड़ सकती है।

आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे खूबसूरत भारतीय टूरिस्ट प्लेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो खूबसूरती के मामले में विदेशों को भी मात देते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इन टूरिस्ट प्लेस पर जाकर आप इनकी खूबसूरती के कायल हो जाएंगे और आपको किसी तरह के वीजा या पासपोर्ट की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसके अलावा आपका पैसा भी काम खर्च होगा यानी आप काम बजट में घूमकर वापस आ सकते हैं।

GuruDongmar Lake India vs Jokulsarlon Lake Iceland

लोग आइसलैंड में स्थित Jokulsarlon Lake को देखने जाते हैं लेकिन शायद वे लोग यह नहीं जानते कि भारत के सिक्किम में GuruDongmar Lake है जो खूबसूरती के मामले में Jokulsarlon Lake को टक्कर देती है। यह सिक्किम में 17,100 फीट ऊंचाई पर स्थित है। यह दुनिया की सबसे ऊंची झीलों में गिनी जाती है। यहां का तापमान बहुत कम होता है। इस झील का नाम गुरू पद्मसंभव के नाम पर रखा गया है। कहा जाता है कि यह झील जमी हुई रहती थी जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कत होती थी। गुरू डोंगमार ने इसे अपने हाथों से छूकर जमने से मुक्त कर दिया था इसलिए इसे गुरू डोंगमार के नाम से जाना जाता है और यह इसे पवित्र स्थानों में गिना जाता है।

India’s Andaman and Nicobar Island vs Phi Phi Island, Thailand

भारत में स्थित अंडमान निकोबार अपनी एडवेंचरस एक्टिविटी और खूबसूरत समुद्र के लिए जाना जाता है। यह जगह थाईलैंड के फी-फी आईलैंड को टक्कर देती है। यहां पर क्रिस्टल सफेद पानी और सफेद रेत देखने को मिलती है। यहां आकर आप शांति का अनुभव कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: INDIAN FAMOUS BEACHES: भारत में इन जगहों पर जाकर भूल जाएंगे विदेश, SUNSET VIEW और कूल नाइटलाइफ का ले सकते हैं आनंद

Kashmir’s Gulmarg vs Switzerland

अगर आपको लगता है कि स्विट्जरलैंड घूमने जाना चाहिए और इससे खूबसूरत जगह दुनिया में कोई नहीं है तो आप गलत हैं। दरअसल कश्मीर का गुलमर्ग खूबसूरती के मामले में स्विटजरलैंड को टक्कर देता है। अगर आपको प्रकृति की खूबसूरती और शांति दोनों चाहिए तो आपको कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग जरूर जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: HOLIDAY PACKAGE बुक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, जान लें ये खास बातें वरना छुट्टियां हो जाएंगी बर्बाद

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 25, 2026

Karan Johar

मई 25, 2026

Weight Loss

मई 24, 2026

Varun Dhawan

मई 24, 2026

Health Tips

मई 24, 2026

Blood Pressure

मई 23, 2026