---Advertisement---

Intermittent Fasting: फैशनेबल डाइट को फॉलो करने से पहले जान लें फायदे और नुक्सान, होते हैं ये साइड इफेक्ट

Intermittent Fasting: इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से पहले इसके फायदे और नुकसान जान लेने जरूरी है ताकि आपको आगे मुसीबत ना हो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 17, 2024 5:39 अपराह्न

Intermittent Fasting
Follow Us
---Advertisement---

Intermittent Fasting: आजकल यूथ के बीच इंटरमिटेंट फास्टिंग काफी ट्रेंड में है। इसमें लोग खाने के पैटर्न को एक रूटीन की तरह रखते हैं और बहुत कम कैलोरी के फूड्स का सेवन करते हैं। आजकल यह एक फैशनेबल डाइट बन गया है जो यूथ के बीच काफी चर्चा में है। इंटरमिटेंट फास्टिंग को करने से पहले इसके फायदे और नुकसान जान लेने बेहद जरूरी है ताकि आपको कल को पछताना न पड़े। यह बात सच है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग आपके वजन को घटाने में मदद करती है लेकिन इसकी वजह से काफी साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं। आईए जानते हैं इसके फायदे और नुकसान।

इंटिमेट फास्टिंग से फायदे और नुक्सान

इंटरमिटेंट फास्टिंग के साइड इफेक्ट्स यानी नुकसान की बात करें तो इसमें एसिडिटी और ब्लोटिंग से लेकर खाने की ज्यादा क्रेविंग तक शामिल है। यह सच है कि वेट लॉस में भी इंटरमिटेंट फास्टिंग काफी ट्रेंड में है और इसके काफी फायदे भी देखे जाते हैं।

इंटिमेट फास्टिंग से होने वाले नुकसान

  • सर दर्द और चक्कर आना- शुरुआत में इंटरमिटेंट फास्टिंग से लोगों में सिर दर्द काफी आम बात है क्योंकि हमारी रूटीन काफी अलग हो जाती है और ऐसे में लो ब्लड प्रेशर और सर दर्द भी हो सकता है।
  • चिड़चिड़ापन- इंटरमिटेंट फास्टिंग की वजह से चिड़चिड़ापन और मूड में बदलाव भी काफी आम बात है। लो बीपी की समस्या बढ़ जाती है और कमजोरी भी महसूस होता है। इस वजह से कई बार मूड भी खराब हो जाता है और चिड़चिड़ापन आप पर हावी हो जाता है।
  • ब्लड शुगर- इंटिमेट फास्टिंग के दौरान सर दर्द, चक्कर आना काफी आम बात है लेकिन इसे हल्के में बिल्कुल भी ना ले क्योंकि यह लो ब्लड शुगर के खतरे का भी संकेत हो सकता है।
  • खाने की क्रेविंग- आप खाने के लिए काफी सजग हो जाते हैं लेकिन अगर आप किसी को कुछ खाते हुए देखते हैं तो आपको वह खाने की ज्यादा क्रेविंग होती है। इसके अलावा अगर आप पहले ज्यादा खाना खाते थे तो लंबे समय तक बिना खाए रहना मुश्किल होता है।
  • एसिडिटी की समस्या- यह भी काफी आम है क्योंकि इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान खाने की एक रूटीन होती है और इस चक्कर में आप कभी-कभी ज्यादा खा लेते हैं।

इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे

  • इंटरमिटेंट फास्टिंग वजन कम करने का एक आसान तरीका है।
  • डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को इससे मदद मिल सकती है क्योंकि फास्टिंग पीरियड इन्सुलिन सेंसटिविटी को बढ़ा सकती है।
  • आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि कहा जाता है कि कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड प्रेशर इससे कम हो सकता है।
  • इंटरमिटेंट फास्टिंग से मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है और इससे मेमोरी बढ़ती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026