---Advertisement---

Kareena Kapoor अनारकली सूट में नजर आई ग्लैमरस, चिलचिलाती गर्मी में देती दिखीं फैशन गोल्स

Kareena Kapoor: अनारकली ड्रेस को खास अंदाज में स्टाइल कर करीना कपूर आई नजर, लोगों की अटक गई निगाहें, वीडियो हो रहा वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 29, 2024 4:35 अपराह्न

Kareena Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Kareena Kapoor: बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान अपने फैशन स्टेटमेंट से हमेशा लोगों को हैरान कर देती है। बॉसी हो या फिर ट्रेडिशनल अटायर वह हर बार खुद को पटौदी खानदान की बहु रानी साबित करने में कामयाब होती है। वह लोगों को बता देती है कि स्टाइल स्टेटमेंट के मामले में उनका वाकई कोई जवाब नहीं है। ऐसे में गर्मी सीजन की शुरुआत हुई है तो उन्हें कुछ इस तरह ट्रेडिशनल अंदाज में स्पॉट किया गया कि देख लोगों की निगाहें अटक गई। उनकी ड्रेसिंग सेंस वाकई किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है। आइए देखते हैं आखिर क्या है खास।

अनारकली सूट को इस तरह करीना ने किया स्टाइल

करीना कपूर खान को जब स्पॉट किया गया तो लोगों की नजरे उनकी ड्रेसिंग सेंस पर अटक गई थी क्योंकि वह जिस तरह ट्रेडिशनल अंदाज को फ्लॉन्ट कर रही थी वह किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है। दरअसल वह व्हाइट अनारकली कुर्ते को खास अंदाज में फ्लॉन्ट करती हुई दिखीं और देखने वालों की नजरे अटक गई। उन्होंने व्हाइट अनारकली सूट को चूड़ीदार और दोनों साइड से दुपट्टे को कैरी कर कंप्लीट करती कर रही है।

खास है यह अनारकली सूट

इस ड्रेस के साथ करीना कपूर ने बिंदी, कान में बड़े इयररिंग्स के साथ खास टच देती हुई दिखी लेकिन इस आउटफिट का वाकई कोई जवाब नहीं है। व्हाइट अनारकली सूट के बॉर्डर पर गोल्डन वर्क और बैक डिजाइन किसी को भी लुभा देने के लिए काफी है। निश्चित तौर पर गर्मी के दौरान आप इस तरह के कॉटन ट्रेडिशनल सूट को स्टाइल कर सकती हैं। यह पार्टी से लेकर किसी फेस्टिवल के लिए परफेक्ट आउटफिट है और करीना ने इस बार खुद को फैशन दीवा साबित कर दिया।

फैशन टिप्स देती नजर आई करीना

बढ़ती गर्मी और धूप से बचने के लिए लोग कूल और कंफर्टेबल आउटफिट की तलाश में रहते हैं और ऐसे में करीना कपूर इस वक्त फैशन गोल देती हुई नजर आई। इसे आप गर्मी सीजन में किसी भी ओकेजन के लिए स्टाइल कर सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kavya Maran

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026