---Advertisement---

फिट रहने के लिए Kiara Advani इन ट्रिक्स को करती हैं फॉलो, आप भी इस डाइट प्लान को करें ट्राई

Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी वह नाम है जो आज लाखों लोगों की क्रश है। एक्ट्रेस खूबसूरती से लेकर फिटनेस तक में टॉप अभिनेत्रियों में शुमार है। कियारा को फैंस काफी पसंद करते हैं। आमतौर पर किसी सेलेब्स को देखने के बाद हमारे मन में यह ख्याल आता है कि आखिर इनके चेहरे के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 12, 2023 5:19 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी वह नाम है जो आज लाखों लोगों की क्रश है। एक्ट्रेस खूबसूरती से लेकर फिटनेस तक में टॉप अभिनेत्रियों में शुमार है। कियारा को फैंस काफी पसंद करते हैं। आमतौर पर किसी सेलेब्स को देखने के बाद हमारे मन में यह ख्याल आता है कि आखिर इनके चेहरे के चमक के पीछे क्या राज है। आखिर यह कैसे इतने फिट होते हैं। लेकिन अगर देखा जाए तो यह काफी आसान है जो आप भी कर सकते हैं। अगर हम कियारा आडवाणी की बात करें तो वह प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए सैल्मन खाना बहुत पसंद करती हैं। आइये जानते हैं कियारा के बारे में कुछ खास बातें जो आप भी कर सकते हैं फॉलो।

तली हुई सब्जियों के साथ सैल्मन खाती हैं कियारा

मिली जानकारी के मुताबिक कियारा अक्सर रात के खाने में कुछ तली हुई सब्जियों के साथ सैल्मन खाती हैं। यह एक्ट्रेस की फिटनेस का मूलमंत्र है। आप भी इस ट्रिक को फॉलो कर सकते हैं।

नींबू वाला गर्म पानी पीना नहीं भूलती हैं कियारा

रिपोर्ट्स की माने तो कियारा सुबह की शुरुआत नींबू वाला गर्म पानी से करती हैं। यह उनकी खूबसूरती और फिटनेस का राज है। एक्ट्रेस इस रूटीन को हर हाल में फॉलो करती हैं।

Also Read: Ganga Vilas Cruise में मिलेंगी 5 स्टार होटल से बेहतर लग्जरी सुविधाएं, 51 दिन का सफर और विदेश जैसा मजा

फलों को नाश्ते में जरूर खाती हैं कियारा

कियारा आडवाणी नाश्ते में ओट्स और फल खाती हैं। फल में एक्ट्रेस सेब और बोरिंज खाना पसंद करती हैं। वहीं वर्कआउट से पहले कियारा पीनट के साथ एप्पल खाती हैं।

इस स्पेशल लंच को फॉलो करती हैं कियारा

मिली जानकरी के मुताबिक कियारा दोपहर का लंच 12 बजकर 30 मिनट पर करती हैं। इस समय वह सब्जी, नाचनी की रोटी और सलाद खाती हैं। वहीं एक्ट्रेस को पालक, चना, स्प्राउट, भिंडी, कद्दू और पनीर खाना काफी पसंद है।

इन चीजों से परहेज करती हैं कियारा

कियारा नमक, चीनी और ऑयल खाने से बचती हैं और डार्क चॉकलेट्स को खाना पसंद करती हैं।

यह है कियारा का फिटनेस मंत्र

कियारा किक बॉक्सिंग, फंक्शनल ट्रेनिंग और वर्कआउट करना नहीं भूलती हैं। एक्ट्रेस 30 मिनट योगा भी करती हैं।

Also Read: Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर खुलेगा स्वर्ग का द्वार, व्यापारियों पर कृपा बरसाएंगे सूर्य देव

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026

Fat Loss

मई 29, 2026

Vitamin B12

मई 28, 2026