---Advertisement---

Kidney Stones से नजद में Beer ही नहीं इन फ्लुइड्स को भी पी सकते हैं आप! AIIMS Neurologist से जानिए अल्टरनेटिव ऑप्शन

Kidney Stones: किडनी स्टोन को बाहर निकालती है बीयर, क्या आप भी मानते हैं यह, एम्स एक्सपर्ट से जानिए वजह और अल्टरनेटिव ऑप्शन।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 9, 2025 7:36 अपराह्न

Kidney Stones
Follow Us
---Advertisement---

Kidney Stones: क्या आपने भी यह सुना है कि बीयर किडनी स्टोन के खतरे को कम करने में मददगार है। अगर आप भी यह मानकर धड़ल्ले से बीयर का सेवन कर रहे हैं तो एम्स की डॉक्टर प्रियंका सेहरावत ने इस बारे में पूरी जानकारी दी है जो निश्चित तौर पर आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। वीडियो में एम्स न्यूरोलॉजिस्ट कहती है क्या बियर पीने से Kidney Stones यूरिन में पास हो जाते हैं। बियर में मौजूद कैल्शियम और ऑक्सलेट लेवल को कम करने में फायदेमंद होता है जिसकी वजह से कुछ अध्ययनों में ये बातें कही गयी है। एम्स की डॉक्टर की इस पर क्या राय है। आइए जानते हैं।

Beer के किडनी स्टोन को ये चीजें भी निकाल सकती है बाहर

एम्स की डॉक्टर बताती हैं कि बियर एक Diuretic होता है जो आपके शरीर में ज्यादा से ज्यादा यूरिन बनाती है लेकिन यह काम कोई भी तरल पदार्थ कर सकता है। जैसे अगर आप बहुत ज्यादा पानी का सेवन करते हैं तो वह भी इस तरह काम करेगा जैसा की बीयर करेगा। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा आपका यूरिन पास होगा। इसके अलावा डॉक्टर बताती है कि कॉफी का सेवन करने से भी वही होता है जो पानी और बीयर से होता है। वह हर चीज जो यूरिन पास करने में असरदार है इसके फायदे हो सकते हैं।

क्या बीयर से सभी Kidney Stones हो जाते हैं पास

डॉक्टर बताती हैं कि यूरिन के जरिए स्मॉल किडनी स्टोन जो 5 mm से छोटे होते हैं वो तो यूरिन से पास हो सकते हैं अगर आप ज्यादा मात्रा में पानी पीते हैं। हालांकि 5 mm से ज्यादा बड़े Kidney Stones को और ज्यादा मैनेज करने की जरूरत होती है क्योंकि वह यूरिन में पास नहीं हो पाते हैं।

बीयर पीने के हो सकते हैं ये खामियाजे

हालांकि अगर इस बारे में और बात करें तो ज्यादा बीयर पीने से यह आपकी सेहत पर गलत भी असर कर सकता है। विशेषज्ञों की माने तो यह आपकी किडनी को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा लिवर की बीमारी से लेकर हार्ट डिजीज तक का भी खतरा बताया जाता है। ऐसे में अगर आप किडनी स्टोन के खतरे को कम करने के लिए बियर का सेवन कर रहे हैं तो इसके लिए आपको डॉक्टरी सलाह लेनी बेहद जरूरी है क्योंकि यह आपके लिए मुसीबत भी बन सकती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026