---Advertisement---

Kitchen Hacks: फ्रिज में रखने के बाद भी टाइट और काला हो रहा आटा ,तो आज ही अपनाएं ये अचूक उपाय

इस आर्टिकल के जरिए हम कुछ ऐसी टिप्स एंड ट्रिक्स ले कर आए है जिसे इस्तेमाल कर आपका आता खराब नहीं होगा और लंबे समय तक मुलायम बना रहेगा।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मार्च 23, 2023 2:21 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kitchen Hacks: रेफ्रिजरेटर हमारे रोजमर्रा के जीवन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपकरण है। फ्रिज खाने को स्टोर करने और उसे ताज़ा रखने में हमारी मदद करता है। ऐसे में कई बार हम आटे को फ्रिज में इस तरह रख देते हैं कि वह काला हो जाता है और खराब हो जाता है। यदि ऐसा आपके साथ भी होता है, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम कुछ ऐसी टिप्स एंड ट्रिक्स ले कर आए है जिसे इस्तेमाल कर आपका आता खराब नहीं होगा और लंबे समय तक मुलायम बना रहेगा।

एयरटाइट कंटेनर में करें स्टोर

जब आप आटे को फ्रिज में स्टोर करते हैं, तो इसे लंबे समय तक मुलायम बनाए रखने के लिए एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। इससे आटा खराब होने से बचेगा और नरम बना रहेगा। आप इसे सख्त होने से बचाने के लिए एल्युमिनियम फॉयल में भी स्टोर कर सकते हैं।

गर्म पानी का करें इस्तेमाल

जब भी आप आटा गूंथ रहे हों तो बैक्टीरिया से बचने के लिए गर्म पानी का ही इस्तेमाल करें, जिससे बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे और आटा लंबे समय तक नरम रहेगा। फंगस के खतरे को कम करने के लिए आप इसे फ्रिज में भी रख सकते हैं।

Also Read: Shark Tank India Season 2 के इस शार्क का टूटा हाथ, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखी दिल की बात

एक चुटकी नमक डालें

रोटी के लिए आटा गूंथते समय इसमें एक चुटकी नमक मिला दें। कई पैकेज्ड फूड में नमक का इस्तेमाल किया जाता है ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि, इससे आपकी रोटी को पूरे दिन नरम और ताजा बनी रहेगी। आटे को फ्रिज में रखने से पहले उसमें नमक मिलाने से उसे खराब होने से बचाने में भी मदद मिलेगी।

आटे में मिलाए थोड़ा सा तेल 

एक और ट्रिक है जिससे आपका आटा लंबे समय तक मुलायम बना रहेगा। इसके लिए आप अपने आटे में थोड़ा सा खाना पकाने का तेल या घी मिला लें। इसे आटा और अधिक कोमल हो जाएगा। इससे आटा काला होने से भी बचेगा। अगर आप अगले दिन रोटियां बनाएंगे, तब भी रोटियां नरम ही बनेंगी।

Also Read: 2 साल की सजा ने बचाई Rahul Gandhi की सदस्यता, जानें क्या है नियम ?

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Eye Health

जुलाई 16, 2026

Katrina Kaif

जुलाई 16, 2026

Weight Loss

जुलाई 15, 2026

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026