---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023 पर दिखना है स्टनिंग और क्लासी तो, Sara ali khan के इन लुक को करें रिक्रिएट

Raksha Bandhan 2023: हर साल सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है। इस त्यौहार में बहन अपने भाई की हाथों पर राखी बांधती है। वही भाई उसकी रक्षा करने का वचन देता है। ऐसे में आपको बता दे कि, इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। इसी ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 10, 2023 11:36 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: हर साल सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है। इस त्यौहार में बहन अपने भाई की हाथों पर राखी बांधती है। वही भाई उसकी रक्षा करने का वचन देता है। ऐसे में आपको बता दे कि, इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। इसी कड़ी में अगर आप रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने लुक को सेलिब्रिटी की तरह रिक्रिएट करना चाहती है तो आज हम आपके लिए बॉलीवुड की मशहूर ऐक्ट्रेस सारा अली खान के कुछ मेकअप लुक्स लेकर आए हैं जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं।

ड्युई मेकअप लुक

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम ड्युई मेकअप लुक का आता है। अगर आप सारा अली खान की तरह क्लासी और स्टनिंग लगना चाहती है तो उनके इस मेकअप लुक से इंस्पिरेशन ले सकती है। ड्युई मेकअप लुक में आपको न्यूड फिनिश मिलता है। ऐसे में आप इस लुक को रिक्रिएट करने के लिए ब्लश और हाइलाइटर के लिए लिक्विड या क्रीम बेस प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप दो-तीन ड्रॉप फाउंडेशन में हाइलाइटर मिलाकर लगाए। इससे आपका लुक और ज्यादा खूबसूरत नजर आएगा।

नाइट ग्लैम मेकअप

इस लिस्ट में दूसरा नाम नाइट ग्लैम मेकअप लुक का आता है। अगर आपको सारा अली खान की तरह नाइट ग्लैम मेकअप लुक चाहिए तो इसके लिए आप ग्लिटर आई लुक, स्मोकी आई लुक या बोल्ड आई लुक को अपना सकती है। स्मोकी आई लुक को बनाने के लिए आप काजल या आई पेंसिल का इस्तेमाल करें उसके साथ ही आप ग्लिटर को लगाने के लिए ब्रश की जगह अपनी उंगलियों की टिप्स से इसको अच्छे से ब्लेंड करें। इस तरह आपका नाइट ग्लैम मेकअप रेडी हो जाएगा।

न्यूड मेकअप लुक

इस लिस्ट में तीसरा नाम न्यूड मेकअप लुक का आता है। मौजूदा समय में ज्यादातर लोग न्यूड मेकअप करना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आपको भी न्यूड मेकअप करना है तो इसके लिए आपको न्यूड कलर की लिपस्टिक और आईशैडो का इस्तेमाल करना होगा। न्यूड मेकअप लुक दिखने में जितना सिंपल लगता है, रीक्रिएट करने में उतना ही मुश्किल है। ऐसे में आपको बता दें कि, आप इस लुक को किसी फंक्शन के लिए चुन सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026