---Advertisement---

Maha Shivratri 2025: भारत में इन 5 जगहों पर मचती है खास दिन पर धूम, मौका मिले तो एक बार जरूर देखने जाए अद्भुत नजारा

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि के दौरान भारत के इन पांच जगह पर दिखता है एक अद्भुत नजारा जिसे आप भी कर सकते हैं एंजॉय। आइए जानते हैं वाराणसी से लेकर कौन से हैं वो पांच शहर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 26, 2025 12:22 पूर्वाह्न

Maha Shivratri 2025
Follow Us
---Advertisement---

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि 2025 बुधवार 26 फरवरी को मनाया जा रहा है जहां भारत पर में इसकी धूम दिखाई दे रही है लेकिन देश के कुछ शहरों में इस त्यौहार का खास ही असर देखने को मिलता है। यहां अगर आप एक बार पहुंच जाए तो आप अपने आप को भगवान शिव की भक्ति में लीन कर देंगे। यहां की खूबसूरती में खो जाएंगे। अगर आप भी इस खास दिन पर कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो भारत में इन 5 जगहों को आप एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं। Maha Shivratri 2025 के मौके पर आपके लिए डेस्टिनेशन से कम नहीं है।

महाशिवरात्रि 2025 पर वाराणसी को करें एक्सप्लोर

महाशिवरात्रि के मौके पर वाराणसी आप घूमने जा सकते हैं। शिव की नगरी वाराणसी जहां काशी विश्वनाथ खुद विराजमान हैं। यहां देश ही नहीं विदेश से भी लोग घूमने के लिए आते हैं लेकिन Maha Shivratri 2025 के दौरान इस शहर को आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां शिव मंदिर में अनुष्ठान, पूजा पाठ और इसे दुल्हन की तरह सजाया जाता है।

आंध्र प्रदेश के इस जगह भी महाशिवरात्रि 2025 की रहेगी धूम

आंध्र प्रदेश में श्रीशैलम में महा शिवरात्रि के मौके पर भव्य नजारा देखने को मिलता है। यहां की महाशिवरात्रि में कुछ तो खास है जो देश भर से लोग घूमने के लिए आते हैं। इस खास दिन के लिए महीनों से तैयारी चलती है और यहां के प्राचीन मंदिरों में इस दिन पर खास उत्सव होता है।

Maha Shivratri 2025 पर हरिद्वार की खूबसूरती को आप कर सकते हैं एंजॉय

अगर आप आज तक हरिद्वार नहीं गए हैं तो महाशिवरात्रि के दौरान आप इसे एक्सप्लोर कर सकते हैं क्योंकि शिव जी के इस पवित्र त्यौहार में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। यहां लोगों का जमावड़ा दिखाई देता है। ऐसे में अगर इस खास दिन पर आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हरिद्वार को लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

उज्जैन भी जा सकते हैं Maha Shivratri 2025 आप

सबसे प्राचीन और खूबसूरत नगरी की बात करें तो निश्चित तौर पर उज्जैन का नाम शामिल है जिसे आप इस खास मौके पर घूम सकते हैं। यहां महाशिवरात्रि के दौरान एक अलग और अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। महाकाल नगरी उज्जैन में Maha Shivratri 2025 के दौरान एक अलग ही खुमार भक्तों के मन में देखने को मिलता है।

हिमाचल प्रदेश के इस जगह पर घूमने जा सकते हैं आप

शिवरात्रि के दौरान आप हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूतनाथ का मंदिर भी घूमने जा सकते हैं। जहां देश ही नहीं विदेशों से से भक्तों की भीड़ जमा होती है। भूतनाथ का मंदिर और यहां की भव्य मेला चर्चा में होती है।

जहां बात करें Maha Shivratri 2025 की तो 26 फरवरी को इसे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर लोग व्रत करके भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखाई देते है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026