---Advertisement---

पैदा होते ही खो गई थी Rani Mukerji, जाने फिर कैसे मां कृष्णा मुखर्जी ने पहचाना?

Rani Mukerji: रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। मां के चले जाने से एक्ट्रेस के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट चुका है। इस बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में बना हुआ है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 23, 2026 11:13 पूर्वाह्न

Rani Mukerji
Follow Us
---Advertisement---

 Rani Mukerji: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन 22 सितंबर 2026 को हो गया है। खबरों की मां तो कृष्णा मुखर्जी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। एक्ट्रेस की मां का अंतिम संस्कार जुहू के पवन हंस श्मशान घाट में कर दिया गया है। आपको बता दें, कृष्णा फेमस सिंगर थीं। उनका सबसे हिट गाना ‘ईद के दिन गले मिल ले राजा’ है। उन्होंने बंगाली और हिन्दी भाषा में कई हिट गाने गाए हैं। एक्ट्रेस की मां की  मौत के बाद उनका एक पुराना किस्सा  सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, रानी मुखर्जी पैदा होते ही खो गई थीं। इसके बाद उनकी मां ने उन्हें खास तरह से पहचाना।

 Rani Mukerji पैदा होते ही खो गई थीं

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, जब वो पैदा हुई थी तो हॉस्पिटल के स्टाफ की लापरवाही के कारण वो किसी दूसरे परिवार के बच्चे से बदल दी गई थीं। उन्हें पंजाबी परिवार के बच्चे संग बदल दिया गया था। जब नर्स बच्चा लेकर कृष्णा मुखर्जी के पास आई, तो उन्होंने तुरंत पहचान लिया कि यह उनकी बेटी नहीं है। इसके बाद कृष्णा मुखर्जी खुद ही बेटी को ढूंढने के लिए निकल पड़ी और उन्होंने रानी मुखर्जी को उनकी भूरी आंखों से पहचाना है। कृष्णा मुखर्जी को याद था कि, उन्होंने भूरी आंखों वाली लड़की को जन्म दिया है। इसी से उन्होंने अपनी बेटी को ढूंढा।

मां कृष्णा मुखर्जी के बेहद करीब थी रानी मुखर्जी

आपको बता दें, 48 साल की रानी मुखर्जी अपनी मां के बेहद करीब थीं। मां की जिंद के कारण ही वो एक्ट्रेस बनी। रानी का सपना फैशन डिजाइनर बनना था। लेकिन मां के कारण वो एक हिरोइन बनी। परिवार जब आर्थिक तंगी से जूझ रहा था तो उनकी मां ने बहुत अच्छी तरह से परिवार को संभाला। रानी के जीवन में उनकी मां का इतना गहरा प्रभाव पड़ा कि, ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ फिल्म में उन्होंने अपनी मां से प्रभावित होकर रोल किया था।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026