---Advertisement---

Deepika Padukone की तरह व्हाइट साड़ी को इस तरह बनाएं स्टाइलिश, लुक दिखेगा अप-टू-डेट

Deepika Padukone: खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए लड़कियां अपने वॉडरोब में कई तरह के कपड़े रखती हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, मौजूदा समय में व्हाइट कलर के कपड़ों का काफी ट्रेंड चल रहा है। ज्यादातर एक्ट्रेसस भी व्हाइट कलर के कपड़े पहनते हुए नजर आती हैं। ऐसे में कई बार स्टाइलिंग सेंस ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 30, 2023 12:32 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए लड़कियां अपने वॉडरोब में कई तरह के कपड़े रखती हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, मौजूदा समय में व्हाइट कलर के कपड़ों का काफी ट्रेंड चल रहा है। ज्यादातर एक्ट्रेसस भी व्हाइट कलर के कपड़े पहनते हुए नजर आती हैं। ऐसे में कई बार स्टाइलिंग सेंस की कमी होने की वजह से व्हाइट कलर के कपड़े हम पर जचते नहीं है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे टिप्स एंड ट्रिक्स बताने वाले हैं जिससे आपका व्हाइट कलर का सूट या साड़ी एकदम परफेक्ट बन जाएगा।

हैवी ब्लाउज के साथ करें पेयर

इस लिस्ट में पहली ट्रिक ये है कि, आप प्लेन व्हाइट साड़ी के साथ एक खूबसूरत सा ब्लाउज रेडी करवाइए। ब्लाउज हमारे साड़ी लुक को काफी स्टाइलिश बनाने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप व्हाइट साड़ी के साथ हेवी वर्क वाला ब्लाउज पहनेंगी तो इससे आपका लुक और ज्यादा एनहांस हो जाएगा। इस लुक के लिए आप दीपिका पादुकोण से इंस्पिरेशन ले सकती है।

गोल्डन कलर की गोटा पट्टी

ऐसे में अगर आप व्हाइट कलर का सूट पहन रही है तो आप इसमें गोल्डन कलर की गोटा पट्टी भी लगवा सकती हैं। ऐसा करने से आपके व्हाइट सूट में चार चांद लग जाएंगे। आपको बता दें कि, व्हाइट कलर के साथ पर्ल भी काफी खूबसूरत नजर आते हैं। ऐसे में अगर आप पर्ल बीड्स की मदद लेकर अपने आउटफिट की शोभा बढ़ा सकते हैं।

हैवी लुक का दुपट्टा करें पेयर

इसी के साथ आप अपने व्हाइट कलर सूट के साथ हैवी लुक वाला दुपट्टा भी ले सकते हैं या फिर आप मल्टी कलर की चुन्नी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से आप का लुक और भी ज्यादा स्टाइलिश नजर आएगा। इसके अलावा आप चाहे तो सिल्वर एंटीक ज्वेलरी को भी अपने हिसाब से स्टाइल कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।      

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026