बार-बार Migraine के दर्द से रहते हैं परेशान? एम्स ट्रेंड एक्सपर्ट से जानें डाइट में करें कौन से 10 असरदार बदलाव

Migraine: सिरदर्द की वजह से कहीं आप अपने रिस्क को बढ़ा तो नहीं रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में बात करते हुए डॉक्टर प्रियंका ने क्या कहा जो आपके लिए भी जरूरी है ट्रिगर पॉइंट्स और लक्षण के साथ डाइट में क्या बदलाव करें।

Migraine

Photo Credit- Google Migraine

Migraine: सिरदर्द को हल्के में लेने की गलती आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी गंभीर स्थिति बन सकती है। दरअसल जब सिर दर्द बढ़ जाए और आपके एक हिस्से में बहुत तेज चुभन वाला दर्द हो तो आपको समय रहते डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत होती है इसे साधारण दर्द समझने की गलती ना करें क्योंकि यह माइग्रेन हो सकता है। ऐसे में एम्स ट्रेंड एक्सपर्ट डॉक्टर प्रियंका ने एक पोस्ट के जरिए माइग्रेन के ट्रिगर करने पॉइंट्स और डाइट को लेकर 10 जरूरी सलाह देती हुई नजर आई जो आपके लिए भी फायदेमंद हो सकता है।

क्या कर सकते हैं माइग्रेन को ट्रीगर

जहां तक बात करें माइग्रेन की तो इसके लक्षण भले ही आपको देर से समझ में आए लेकिन अगर आप यह गलतियां कर रहे हैं तो यह निश्चित तौर पर आपके सिर दर्द को बढ़ा सकता है अगर आप अपने खान-पान में कमी रख रहे हैं और मेल को स्कीप कर रहे हैं तो आपका लक्षण बढ़ सकता है सोते समय स्लीप रूटिंग का पालन नहीं करना स्ट्रेस लेना रात में देर तक स्क्रीन देखना चॉकलेट चीज सेडेंटरी लाइफ़स्टाइल प्रक्रिया जंक फूड बहुत ज्यादा ट्रैवल करना या बहुत धूप में निकलना मेंसुरेशन साइकिल इसके ट्रिगर के पॉइंट्स बताए गए है

डाइट में करें ये 10 बदलाव

डाइट को लेकर बात करते हुए डॉक्टर प्रियंका ने 10 वह चीज बताई है जो आप बदल सकते हैं और आपको फायदा हो सकता है।

1. इस बात का ध्यान रखें कि आपका मील टाइमिंग रेगुलर हो और इस दौरान कोई भी मील मिस ना हो। ऐसे में डॉक्टर ने 9 बजे ब्रेकफास्ट, 2 बजे लंच और 8 बजे डिनर के लिए टाइम बताया है।

2.कम से कम हर दिन दो से तीन लीटर पानी पीना जरूरी है हार्ट और किडनी के मरीज इस बारे में डॉक्टर से बात कर सकते हैं

3. हाई प्रोटीन डाइट का सेवन करना आपके लिए आवश्यक है माइग्रेन से बचने के लिए आपको टोफू, पनीर, बादाम, दाल, अंडे, ग्रीक योगर्ट खाने की सलाह दी जाती है।

4. सैचुरेटेड ट्रांस फैट्स, प्रोसैस्ड पैकेट स्ट्रीट फ्राई फूड आइटम से जहां तक हो सके दूरी बना ले क्योंकि इसकी वजह से आपकी समस्याएं बढ़ सकती है।

5. चाय, कॉफी खाली पेट बिल्कुल भी ना पिए, इसकी जगह आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं।

6. सुबह 6 से 10 टीस्पून पंपकिन सीड्स का सेवन करना अहम बताया गया है।

7. जूस की बजाय आपको पूरा फल खाने की सलाह डॉक्टर प्रियंका देती हुई नजर आती है।

8. कम से काम लगभग 400 ग्राम फल या सब्जियां हर दिन खाना आपके लिए आवश्यक बताया गया है।

9. शुगर ड्रिंक, अल्कोहल और एनर्जी ड्रिंक से जहां तक हो सके दूरी बनाकर रखने में ही आपकी भलाई है।

10. ज्यादा शुगर का सेवन करना आपके लिए माइग्रेन में खतरा है ऐसे में चॉकलेट चीज खाने से परहेज करें।

इसके साथ ही एक्सपर्ट यह भी कहती हैं कि पूरे दिन बैठे रहने की बजाय वॉक करना, दौड़ना, जॉगिंग करना, स्विमिंग करना डांस, जुंबा आप कर सकते हैं

कब डॉक्टर से Migraine में करें संपर्क

इसके साथ ही अगर आपको सिरदर्द के साथ देखने में समस्याएं हो रही है, बुखार हो रहा है। गर्दन में अकड़न के साथ सिर दर्द हो रहा है। हमेशा अलग-अलग जगह पर दर्द हो रहा है। आपको चलने में दिक्कत आ रही है या दो हफ्ते से ज्यादा सिर दर्द नहीं जा रहा है तो आपको समय रहते डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Exit mobile version