---Advertisement---

Mouth Smell Solution: इन खास तरीकों से मिलेगी मुंह की भयंकर बदबू से निजात, बात करते हुए नहीं होगी हिचकिचाहट

मुंह में बदबू आने का सबसे बड़ा कारण वहां बैक्टीरियल ग्रोथ का होना होता है, वहीं कई बार खानपान की गलत आदतों का होना भी इसके लिए बड़े स्तर पर जिम्मेदार है. कई ऐसी घरेलू चीजें है जिसकी मदद से मुंह में बदबू आने की परेशानी को खत्म किया जा सकता है.

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: सितम्बर 11, 2023 5:03 अपराह्न

Mouth Smell Solution:
Follow Us
---Advertisement---

Mouth Smell Solution: मुंह में बदबू आना एक आम सी परेशानी है, मगर यह तब आम नहीं रह जाती जब इसकी वजह से शर्मिंदगी उठानी पड़ती है. मुंह में बदबू के आने का सबसे बड़ा कारण लंबे समय तक मुंह का बंद करके रहने और किसी से बात न करना हो सकता है. इसके होने से न केवल खुद को परशानी होती है बल्कि बात करने में हिचकिचाहट होने लगती है. मुंह में बदबू आने का सबसे बड़ा कारण वहां बैक्टीरियल ग्रोथ का होना होता है, वहीं कई बार खानपान की गलत आदतों का होना भी इसके लिए बड़े स्तर पर जिम्मेदार है. कई ऐसी घरेलू चीजें है जिसकी मदद से मुंह में बदबू आने की परेशानी को खत्म किया जा सकता है.

लोंग और इलायची को खाना शुरू करें

लोंग और इलायची मसाले होने के साथ एक नेचुरल माउथफ्रेशनर भी हैं, इन्हें खाने से मुंह में होने वाली बैक्टीरिया की ग्रोथ रूक जाती है, साथ ही अच्छे बैक्टीरिया होने लगते हैं. लोंग के इस्तेमाल से दांतों में भी अच्छी मजबूती आती है.

लोंग के इस्तेमाल से दूर होगी बदबू

मुंह से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए लोंग एक कारगर नुस्के के तौर पर देखा जाता है. केवल एक लोंग मुंह में रखकर उसे चूसने या फिर खाने से ऐसी तमाम दिक्कतें दूर हो जाती हैं.

तुलसी के इस्तेमाल है अच्छा

तुलसी एक ऐसा औषधिय पौधा है जिसे तमाम तरह की बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है, इसकी एंटीबैक्टीरियल प्रोपर्टी के चलते इसे मुंह बदबू को दूर करने में भी प्रयोग में लाया जा सकता है. इसके लिए आप तुलसी वाले पानी का प्रयोग कर सकते हैं, साथ ही तुलसी को चबाकर पानी पी लेने भर से भी इसमें आराम मिलता है.

दिन में दो बार ब्रश करें

मुंह की बदबू को हटाने के लिए नियम बनाकर उसकी देखबाल करना भी बेहद जरूरी होता है. ऐसे में सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले ब्रश करके जरूर सोना चाहिए.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026