---Advertisement---

शादी, पार्टी या आउटिंग में दिखना है प्रिटी तो, आज ही कॉपी करें Shweta Tiwari का ज्वैलरी कलेक्शन

Shweta Tiwari का फैशन सेंस काफी अच्छा है। अगर आप भी उनकी तरह हसीन दिखना चाहती हैं तो, हम आपके लिए उनका बेहतरीन ज्वैलरी कलेक्शन लेकर आए हैं जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 21, 2024 12:44 अपराह्न

Shweta Tiwari
Follow Us
---Advertisement---

Shweta Tiwari: बॉलीवुड और टीवी की कई एक्ट्रेस ऐसी हैं जिनका फैशन सेंस काफी अच्छा एंड ट्रेंडी है। और उन्हीं स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक हैं बॉलीवुड से लेकर टीवी तक में अपना जलवा बिखेरने वाली श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)। यहीं अगर आप भी एक्ट्रेस की तरह स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो, आज हम आपके लिए उनका बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी ज्वैलरी कलेक्शन लाए हैं जिसे आप शादी, पार्टीज या आउटिंग के लिए भी कैरी कर सकती हैं।

Shweta Tiwari का ट्रेंडी ज्वैलरी कलेक्शन

चलिए अब श्वेता के ट्रेंडी और क्लासी ज्वैलरी कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

1. हूप इयरिंग्स

अगर आपको अपने वेस्टर्न या आउटिंग लुक को डिसेंट रखना पसंद है तो, आप श्वेता तिवारी की तरह ज्वैलरी में हैवी ज्वैलरी की जगह ट्रेंडी हूप इयरिंग्स वेयर कर सकती हैं। बता दें, आप अपने लुक को क्लासी दिखाने के लिए हूप इयरिंग्स में सिल्वर या गोल्डन कलर ले सकती हैं।

2. चोकर विद स्टड्स

लड़कियां, महिलाएं अक्सर अपने साड़ी लुक को बड़ी और हैवी ज्वैलरी से भद्दा एंड ओल्ड फैशन बना लेती हैं। यहीं अगर आप अपने साड़ी लुक को स्टाइलिश दिखाना चाहती हैं तो, उसपर श्वेता तिवारी की तरह ज्वैलरी में चोकर विद स्टड्स को कैरी कर सकती हैं।

3. ऑक्सीडाइज ज्वैलरी

इन दिनों ऑक्सीडाइज ज्वैलरी काफी ट्रेंड में है। अगर आप अपने एथनिक लुक को परफेक्ट बनाना चाहती हैं तो, आप भी एक्ट्रेस की यह ऑक्सीडाइज ज्वैलरी ले सकती हैं। ऑक्सीडाइज ज्वैलरी में आप, ऑक्सीडाइज नेकलेस, झुमके, शॉर्ट इयरिंग्स ले सकती हैं।

4. लेयर्ड नेकपीस

श्वेता तिवारी का यह लेयर्ड नेकपीस उनपर काफी स्टाइलिश और एलिगेंट दिख रहा है। यहीं अगर आप भी पार्टी में स्टाइलिश दिख हर किसी को जलाना चाहती हैं तो, एक्ट्रेस के इस लेयर्ड नेकपीस को कॉपी कर सकती हैं।

5. ब्रॉड झुमके

ब्रॉड झुमके आपको देसी लुक को ओर भी दिलकश बना देते हैं। यहीं अगर आपको झुमके पहनने का काफी शौक है तो, आप श्वेता के इस झुके को अपनी कलेक्शन के शामिल कर सकती हैं।

6. डायमंड पेंडेंट

अगर आप शादी, पार्टी में कोई शिमरी साड़ी या ड्रेस पहनने का सोचा रही हैं तो, आप उसपर एक्ट्रेस का यह डायमंड पेंडेंट पहन सकती हैं। इस क्लासी पेंडेंट को पहन आप हर किसी का अटेंशन बटोर सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kavya Maran

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026