---Advertisement---

समर सीजन में Sonakshi Sinha के इन Nail Arts को करें ट्राई, मिलेगा कूल और ट्रेंडी लुक

Nail Arts: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सोनाक्षी सिन्हा एक फैशनिष्टा हैं और उन्हें पता है कि किस तरह से ट्रेंड में रहना है। एक्ट्रेस ना सिर्फ ड्रेसिंग सेन्स से बल्कि नेल आर्ट्स डिजाइन से भी लोगों को खूब इम्प्रेस करती हैं। सोनाक्षी आए दिन अपने नए नेल आर्ट्स को फ्लॉन्ट ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 11, 2023 4:21 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Nail Arts: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सोनाक्षी सिन्हा एक फैशनिष्टा हैं और उन्हें पता है कि किस तरह से ट्रेंड में रहना है। एक्ट्रेस ना सिर्फ ड्रेसिंग सेन्स से बल्कि नेल आर्ट्स डिजाइन से भी लोगों को खूब इम्प्रेस करती हैं। सोनाक्षी आए दिन अपने नए नेल आर्ट्स को फ्लॉन्ट करती हैं और लोगों के बीच चर्चा में आ जाती हैं। अगर आप भी गर्मियों के इस सीजन में कूल दिखना चाहती हैं तो सोनाक्षी सिन्हा के कुछ नेल आर्ट्स को फ़ॉलो कर सकती हैं। यकीनन इन नेल आर्ट्स के साथ आप कूल और ट्रेंडी नजर आएंगी और लोगों की निगाहें आपकी हाथों पर होगी। सोनाक्षी की तस्वीरें और लुक की बात करें तो लोगों का ध्यान हर बार उनकी नाखूनों पर होती हैं और ऐसे में आप भी कुछ ऐसा कर सकती हैं।

ब्लैक नेल आर्ट्स भी है ट्रेंड में

अगर आप गर्मियों में कूल दिखना चाहती हैं तो आप सोनाक्षी सिन्हा के इस नेल आर्ट्स को कॉपी कर सकती हैं। यकीनन यह नेल आर्ट्स आपके इंडियन वियर से लेकर वेस्टर्न तक के लिए फिट है। वेस्टर्न के साथ ब्लैक नेल पेंट लड़कियों का पसंदीदा होता है और ब्लैक से लेकर व्हाइट साड़ी तक के लिए यह नेल आर्ट्स काफी परफेक्ट है।

Also Read: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

नियॉन को दें खास टच

सोनाक्षी का यह कूल लुक देख आप यही सोचेंगे कि नियॉन रंग हाथों पर इतना खूबसूरत कैसे लग सकता है। आप भी इस तरह से नेल आर्ट्स करवा सकती हैं। आप इसके साथ एक और कलर को मिक्स कर डिजाइन कर सकती हैं।

गर्मियों में इस तरह दें कूल लुक

गर्मियों में वाइब्रेंट कलर नेल आर्ट्स के लिए परफेक्ट है। आप भी इस तरह से कलरफुल डिजाइन में नेल्स को खास लुक दें। लोगों की निगाहें आपके नाखूनों पर टिक जाएगी।

मैटेलिक नेल आर्ट्स को कर भी करें ट्राई

आप चाहे तो मैटेलिक नेल आर्ट्स को फ़ॉलो कर सकती हैं। आप इसके लिए सिंगल कलर या फिर दो कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। चाहे तो आप सिल्वर या गोल्ड कलर को चुन सकती हैं क्योंकि यह लगभग हर ड्रेस के लिए फिट है।

पिंक को दें अलग टच

आप सोनाक्षी की तरह पिंक और शिमरी नेल आर्ट्स को ट्राई कर सकती हैं। यह आपके नाखूनों के लिए काफी परफेक्ट है। आप इस तरह से आर्ट्स को अपना स्टाइल बना सकती हैं।

Also Read: Shilpa Shetty oops moments: कैमरे के सामने ड्रेस की वजह से कई दफा शर्मिंदा हो चुकी हैं शिल्पा, यहां देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026