---Advertisement---

Nail Care Tips: नाखूनों की खूबसूरती बरकरार रखनी है तो नेल एक्सटेंशन करवाते समय इन बातों का रखें ध्यान

नाखूनों का ख्याल सभी महिलाओं को रखना चाहिए। वहीं खूबसूरत नाखून पाने के लिए महिलाएं नेल एक्सटेंशन करवाती हैं। मगर इससे कई तरह की परेशानी भी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 2, 2023 12:09 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Nail Care Tips: खूबसूरत और आकर्षक पाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। वहीं नेल एक्सटेंशन भी इसी का एक हिस्सा है। आज कल नेल को सजाने का फैशन काफी बढ़ता जा रहा है। महिलाओं द्वारा नेल एक्सटेंशन को खूब पसंद किया जाता है। मगर आपको पता है? नेल एक्सटेंशन को लेकर कई सारी सावधानियां भी बहुत जरूरी है। वरना इससे इन्फेक्शन जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है और नाखून खराब भी हो सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको नेल एक्सटेंशन से जुड़ी कुछ टिप्स को बताने वाले हैं जो सभी महिलाओं को जानना बहुत जरूरी है।

नियमित रूप से नाखूनों को काटें

नाखूनों की सफाई बहुत जरूरी है। वरना इससे कई बड़ी बीमारियां उत्पन्न हो सकती है। इसलिए समय-समय पर नाखूनों को काटें और उसकी सफाई करें। इससे नाखूनों की गंदगी खत्म हो जाती है। वहीं नेल एक्सटेंशन करवाने के दौरान नाखून कमजोर भी नहीं होता है।

नेल पॉलिश लगाने से बचें

अगर आप नेल एक्सटेंशन करवाने के शौकीन हैं तो आपको नेल पॉलिश करने से बचना होगा। ये कई परेशानियों का कारण हो सकता है। इसलिए नेल पॉलिश लगाने से परहेज रखें। वहीं अगर आप कभी नेल पॉलिश लगाती हैं तो रात को सोने से पहले नेल पॉलिश उतार कर सोएं।

नेल स्ट्रॉन्गनर का करें इस्तेमाल

अगर आपके नाखून कमजोर हो गए हैं। हालांकि ये समस्या नेल एक्सटेंशन के बाद देखने को मिलता है। इस स्थिति में नेल स्ट्रॉन्गनर लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे नाखूनों के टूटने का डर खत्म हो जाएगा। इतना ही नहीं, नाखूनों को पोषण और मजबूती भी मिलेगी।

Also Read: Outfit Ideas: होली पर Mira Rajput की तरह खुद को करें तैयार, सिंपल शॉर्ट कुर्ती में आप

मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल

नाखूनों को चमकदार बनाने के लिए और बेहतरीन पोषण के लिए नेल पर मॉइश्चराइजर लगाना बहुत जरूरी है। इससे नाखूनों की नमी बनी रहती है। इसके लिए आप मॉइश्चराइजर क्रीम या ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiss Day 2026

फ़रवरी 13, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026