---Advertisement---

Navratri 2026: 77 की उम्र में भी 2 दिन व्रत करती हैं हेमा मालिनी, जानें कैसे आप भी फास्टिंग के दौरान शरीर को करें डिटॉक्स

Navratri 2026: 16 अक्टूबर को हेमा मालिनी अपना जन्मदिन मना रही है। क्या आपको पता है कि उनके फास्टिंग नियम को आप भी फॉलो कर सकते हैं जो निश्चित तौर पर फायदेमंद रहने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 16, 2026 5:00 पूर्वाह्न

Navratri 2026
Follow Us
---Advertisement---

Navratri 2026: 77 साल की उम्र में भी हेमा मालिनी की खूबसूरती और फिटनेस को देखकर लोग दीवाने हो जाते हैं। वह अक्सर कभी अपने डांस तो कभी एक्सप्रेशन को लेकर चर्चा बटोर लेती है। लेकिन इस सब के बीच क्या आपको पता है कि खुद को फिट रखने के लिए 77 साल की हेमा मालिनी दो दिन व्रत रखती है। जी हां, नवरात्रि 2026 पर अगर आप भी मां दुर्गा के लिए व्रत रख रहे हैं तो क्या आपको पता है कि कैसे इसे हेल्दी तरीके से कर सकते हैं ताकि एक्ट्रेस की तरह आपका शरीर भी डिटॉक्स हो सके। आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर खास सीक्रेट।

Navratri 2026 व्रत में डाइट को लेकर जानें नियम

हेमा मालिनी को लेकर बताया जाता है कि वह हफ्ते में दो दिन व्रत रखती है। भगवान शिव के लिए सोमवार और मां लक्ष्मी के लिए शुक्रवार का व्रत रखने वाली एक्ट्रेस के डाइट को लेकर भी कई नियम हैं। जहां वह खुद को भूखा रखने की बजाय हल्का-फुल्का सात्विक आहार लेती है। नवरात्रि 2026 व्रत में आप भी इसे फॉलो कर सकते हैं।

खुद को हाइड्रेटेड रखना नहीं भूलती है हेमा मालिनी

नवरात्रि 2026 पर अगर आप भी व्रत कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप भी एक्ट्रेस की तरह खुद को हाइड्रेटेड रखें। जहां ताजा संतरे का जूस और नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा पानी पीने पर जोर दे। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो निर्जला व्रत करते हैं।

किन चीजों का सेवन व्रत में है हेल्दी

77 साल की हेमा मालिनी इस बात का खास ख्याल रखती है कि वह ताजा फल और नमक के बिना उपली हुई सब्जियां और बिना नमक के पनीर के टुकड़े भी खाती है। आप भी फलाहारी के लिए इन चीजों का सेवन कर सकते हैं क्योंकि नमक ना खाने से पाचन में भी फायदा होता है।

हेल्दी डाइट में क्या रखें ध्यान

यह सच है कि व्रत के दौरान अनाज और अशुद्ध चीजों से पूरी तरह से हेमा मालिनी परहेज करती है। अपने नवरात्रि 2026 में व्रत में तली भुनी चीजों से दूर रहें और हेल्दी खाने पर जोर दे।

व्रत खोलने के समय क्या रखें ध्यान

कहा जाता है कि एक्ट्रेस शाम को सूरज ढलने के बाद लगभग 6:30 अपना व्रत खोलती है। इस दौरान वह हल्के आहार लेती हैं। फल का सेवन करती हैं। अगर आप भी दिन भर भूखे हैं और शाम को व्रत खोल रहे हैं तो एक ही बार में भारी खाना खाने से बचें।

जाहिर तौर पर इन नियमों को फॉलो करने के बाद न सिर्फ आपको एनर्जी मिलेगी बल्कि आपका नेचुरल डिटॉक्स भी हो सकेगा।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026