---Advertisement---

No Makeup Look को और भी नेचुरल दिखाते हैं ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, शादी से लेकर ऑफिस तक कहीं भी कर सकते हैं स्टाइल

नो मेकअप लुक जहां एक तरफ यह देखने में काफी सुंदर और नेचुरल लगता है तो वहीं यह भीड़ से एकदम अलग भी दिखाते हैं। ऐसे में आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपनी ब्युटी किट से जरूर शामिल करना चाहिए

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: सितम्बर 29, 2023 7:24 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 7:44 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

No Makeup Look: यह बात एकदम सही है कि फैशन कभी एक जैसा नहीं रहता, बदलते समय के साथ फैशन और मेकअप ट्रेंड्स में भी काफी बदलाव आता जा रहा है। इन दिनों नो मेकअप लुक हर जगह छाया हुआ है शादी-पार्टी से लेकर ऑफिस के बिजी शेड्यूड तक ज्यादातर लड़कियां लाइट कलर के पेस्टल शेड्स वाले और हल्के मेकअप को लगाना पसंद करती हैं। जहां एक तरफ यह देखने में काफी सुंदर और नेचुरल लगता है तो वहीं यह भीड़ से एकदम अलग भी दिखाते हैं। ऐसे में आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपनी ब्युटी किट से जरूर शामिल करना चाहिए।

अच्छा मॉइश्चराइजर है ब्युटी लुक का सीक्रेट

नो मेकअप लुक को क्रिएट करने के लिए अच्छा मॉइश्चराइजर होना जरूरी होता है। यह मेकअप को नेचुरल दिखाने के साथ उसे देर तक टिके रहने में भी मदद करता है। इसके लिए आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर का चयन कर सकते हैं।

प्राइमर से आता है त्वचा में निखार

यहां इस बात का ध्यान देना जरूरी है कि नो मेकअप लुक के लिए प्राइमर वाली स्टेप को स्किप ना करें। प्राइमर न केवल त्वचा पर मौजूद पोर्स को भरता है बल्कि उसे ग्लोइंग भी बना देता है। इस तरह का लुक बनाने के लिए प्राइमर को अच्छे से स्किन पर लगाना चाहिए।

कंसीलर से करें दाग धब्बो को कंसील

चेहरे पर मौजूद दाग और धब्बों को छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसकी मदद से स्किन एक जैसी हो जाएगी साथ ही एक अलग तरह से रंगत दिखने लगेगी। नो मेकअप लुक के लिए इस बात का खासतौर पर ध्यान रखना है कि कंसीलर को कम से कम प्रयोग किया जाए।

न्यूड शेड के बल्श और फाउंडेशन

नो मेकअप लुक में स्किन काफी नेचुरल दिखती है इसलिए इसमें हल्के न्यूड शेड के बल्श का इस्तेमाल करना चाहिए साथ ही फाउंडेशन भी मूंह के कलर शेड के हिसाब से इस्तेमाल करना चाहिए यह लुक को और भी खास बना देता है। इसके साथ आप लिपिस्टिक लगा भी सकते हैं और उसे अवॉइड भी कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026

Leave a Comment