---Advertisement---

Noida Market: किफायती दामों पर शॉपिंग करना चाहते हैं, तो नोएडा की इस मार्किट को करें एक्सप्लोर, मिलेगा जरूरत का हर सामान

Noida Market: शॉपिंग करना हम सभी को पसंद है। शॉपिंग का नाम सुनते ही सभी के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कुराहट आ जाती है। ऐसे में अगर आप भी शॉपिंग का शौक रखते हैं तो आज हम आपके लिए एक ऐसी मार्केट लेकर आए हैं जहां आपको जरूरत का हर सामान किफायती दामों में ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 3, 2023 1:11 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Noida Market: शॉपिंग करना हम सभी को पसंद है। शॉपिंग का नाम सुनते ही सभी के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कुराहट आ जाती है। ऐसे में अगर आप भी शॉपिंग का शौक रखते हैं तो आज हम आपके लिए एक ऐसी मार्केट लेकर आए हैं जहां आपको जरूरत का हर सामान किफायती दामों में मिल जाएगा। ऐसे में आपको बता दे कि, हम जिस मार्केट की बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं बल्कि नोएडा की हरौला मार्केट है। नोएडा की इस मार्केट में ट्रेंडी आउटफिट से लेकर हर चीज मिल जाएगी।

सस्ते सस्ते दामों में मिलेंगे ट्रेंडी ओउत्फिट्स

नोएडा में शॉपिंग करने के लिए यह बेस्ट प्लेस है। नोएडा की हरौला मार्केट नोएडा के सेक्टर 5 के आसपास है। इस मार्केट में आप ट्रेंडी आउटफिट्स भी खरीद सकते हैं। मार्केट में एंटर करते ही आपको कई सारी ऐसी दुकानें मिलेंगी जहां पर सस्ते सस्ते दामों में कई सारे आउटफिट्स मिलते हैं। अगर आप डेली वियर के लिए कपड़े खरीदना चाहती हैं तो आपके लिए ये जगह बेस्ट है।

स्टेशनरी और गिफ्ट का भी मिलेगा सब सामान

वही कपड़ों के साथ यहां मेकअप का सामान भी काफी ज्यादा मिलता है। ऐसे में अगर आप इस मार्केट में होम फर्निशिंग, बुटीक का सामान, स्टेशनरी और गिफ्ट आइटम खरीद सकती हैं। इन सब सामानों को खरीदने के लिए ये काफी अच्छी जगह है। यहां आपको सारा सामान बजट में मिल जाएगा। इस मार्किट में आपको ड्राइफ्रूट्स भी मिल जाएंगे। अगर आप ड्राई फ्रूट्स खरीदने की सोच रहे हैं तो आप नोएडा के हरौला मार्केट से ड्राई फ्रूट्स खरीद सकते हैं। मार्केट में पहुंचने के लिए आपको नोएडा सेक्टर 16 के लिए टोकन लेना होगा इसके बाद आप रिक्शा से इस मार्केट में आसानी से पहुंच सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Karwa Chauth 2026

अक्टूबर 29, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 27, 2026

Health Tips

अक्टूबर 27, 2026

Health Tips

अक्टूबर 26, 2026