---Advertisement---

Smooth और Shiny बालों के लिए अब पार्लर में नहीं खर्च करने पड़ेंगे हजारों रुपए, इस Homemade milk Mask को आज ही करें ट्राई

गंदगी और प्रदूषण के कारण बालों की स्थिति काफी खराब हो जाती है। इस स्थिति में दूध मास्क का प्रयोग करना काफी फायदेमंद साबित होगा। इससे बालों को पोषण मिलता है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 16, 2023 10:55 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 16, 2023 11:27 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Freezy Hair: सभी लोग अपने बालों का ख्याल बहुत अच्छे से रखना चाहते हैं। मगर धूप, धूल और प्रदूषण के कारण बालों की स्थिति काफी खराब हो जाती है। वहीं बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं। इतना ही नहीं, फ्रीजी हेयर जैसी समस्या भी उत्पन्न होने लगती है।

इससे लुक बेहद खराब हो जाता है। इतना ही नहीं, व्यक्ति का सेल्फ कॉन्फिडेंस कम हो जाता है। इस स्थिति में कुछ नेचुरल चीज़ें ऐसी है, जिसका इस्तेमाल बालों के लिए करना काफी सही होगा। क्योंकि केमिकल युक्त महंगे प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बालों बेजान होने लगते हैं। इसलिए कुछ घरेलू उपाय को करके आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां, इसलिए आप बालों को खूबसूरत और शाइनी बनाने के लिए दूध मास्क का प्रयोग कर सकते हैं। जी हां, दूध मास्क से बालों की खूबसूरती बरकरार रहेगी। वहीं इससे बालों को भरपूर पोषण मिलेगा। तो आइए जानते हैं दूध मास्क से बालों की कैसे बढ़ती है खूबसूरती।

बालों को दूध से मिलता है पोषण

जैसा की आप जानते हैं, दूध पौष्टिक तत्वों का खजाना है। दूध में कई सारे पौष्टिक तत्व मौजूद हैं जिससे बालों को मजबूती मिलती है। वहीं डीप नरिश के लिए भी दूध बेहद असरदार है। वहीं इससे ड्राईनेस की समस्या भी खत्म हो जाती है। चमकदार बाल के लिए दूध का मास्क बेहद फायदेमंद है। तो आइए जानते हैं दूध मास्क कैसे तैयार करें।

इस तरह से तैयार करें दूध मास्क

दूध मास्क में कई तरह के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों को भरपूर पोषण मिलता है। इतना ही नहीं, इससे बालों की चमक बरकरार रहती है। इसके लिए आपको दूध और शहद की जरूरत पड़ेगी। शहद एंटी-ऑक्सीडेंट का सबसे बेहतर स्रोत है। इससे बालों को अंदरूनी मजबूती मिलती है।

Also Read: Viral Video: Rohit Sharma ने बीच मैदान Ishan Kishan को दिखाया थप्पड़, जानें क्यों

इस तरह से करें हेयर मास्क का प्रयोग

स्टेप 1: सबसे पहले दूध में शहद मिलाएं और उसे अच्छे से बालों पर लगाएं।

स्टेप 2: अब अपनी उंगलियों से बालों की मसाज अच्छे से करें।

स्टेप 3: अब इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर 5 मिनट तक हॉट टॉवल ट्रीटमेंट दें। इससे बालों की चमक बरकरार रहेगी।

स्टेप 4: अब बालों को अच्छे से धो लें।

 

 

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Health Tips

अगस्त 29, 2026

Health Tips

अगस्त 28, 2026