---Advertisement---

Orange खाने का क्या है डॉक्टर अप्रूव तरीका, कहीं पोषक तत्व का गला तो नहीं घोंट रहे आप

Orange: आप किस तरीके से कहते हैं ऑरेंज, आईए जानते हैं इस बारे में डॉक्टर प्रियंका ने क्या बताया जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कहीं आप तो नारंगी खाने में नहीं कर रहे हैं गलती जिससे आपको नहीं मिल पा रहा है पोषक तत्व।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 17, 2025 3:55 अपराह्न

Orange
Follow Us
---Advertisement---

Orange: ऑरेंज यानी संतरा विटामिन सी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो आपके शरीर के इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ स्किन को फायदेमंद बताया जाता है। क्या आप जानते हैं कि इसका सही तरीका क्या है। जी हां, नारंगी खाने का सही तरीका आखिर क्या है यह आपको पता है। डॉ प्रियंका सेहरावत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि कैसे ऑरेंज को खा सकते हैं। क्या आप जिस तरह से खा रहे हैं वह सही तरीका है। आइए जानते हैं डॉक्टर प्रियंका ने नारंगी खाने का सही तरीका कौन सा बताया है जो आपको जान लेना जरूरी है।

इस तरीके से खाने से नहीं मिल सकता है Orange खाने के फायदे

वीडियो में ऑरेंज के फायदे बताते हुए डॉक्टर प्रियंका कहती हैं पूरा ऑरेंज जूस से बेहतर होता है क्योंकि आप जूस में इसे बदलते हैं तो फाइबर जीरो हो जाता है। हमारे गट को 25 ग्राम फाइबर की हर दिन जरूरत होती है। अगर आपको फाइबर चाहिए तो आपको जूस नहीं बल्कि पूरा का पूरा ऑरेंज खाना जरूरी है। जूस से ज्यादा फायदा आपको पूरा ऑरेंज खाना दे सकता है तो ऐसे में नारंगी को जूस से हटके फ्रूट्स के तौर पर खाएं।

एक दिन में कितने ऑरेंज है डॉक्टर अप्रूव

डॉ प्रियंका कहती है कि इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होती है। यह रेस्पिरेट्री इनफेक्शन, फ्लू वायरस से बचाने में और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में फायदेमंद है। डॉ प्रियंका कहती है कि आप किसी भी तरीके से खाएं लेकिन ऑरेंज को खाएं जरूर। कम से कम दिन में 2 ऑरेंज आपके लिए जरूरी है और यह आपको इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर रेस्पिरेट्री इनफेक्शन और वायरस से बचा सकता है। आपको सभी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिले इसके लिए जरूरी है कि आप ऑरेंज सही तरीके से खा रहे हैं क्योंकि जूस पीने से वह फायदे नहीं मिलने वाले हैं जिसकी आपको जरूरत है।

हार्ट डिजीज से लेकर वेट लॉस और स्किन के साथ-साथ इम्यूनिटी को बूस्ट करने में नारंगी के अपने फायदे हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 19, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 19, 2026

Viral Video

मार्च 19, 2026

Chandrika Dixit

मार्च 19, 2026

Divyanka Tripathi

मार्च 19, 2026

Elvish Yadav

मार्च 19, 2026