Palak Tiwari: 45 साल की श्वेता तिवारी की 25 वर्षीय बेटी बहुत जल्द प्राइम वीडियो की लुक्खे में नजर आने वाली है। इसे लेकर वह लगातार चर्चा में है। यह सच है कि पलक तिवारी अपनी खूबसूरती, ग्लैमर और फिटनेस को लेकर जानी जाती है लेकिन क्या आपको पता है कि वह खाने को लेकर कोई भी नियम कानून को फॉलो नहीं करती हैं लेकिन अपनी डाइट सीक्रेट का भी उन्होंने खुलासा किया है। चीज से लेकर छोले कुलचे तक खाने में पलक तिवारी कभी भी पीछे नहीं रहती है लेकिन इस सब के बीच आखिर उनकी फिटनेस सीक्रेट क्या है आइए जानते हैं।
पलक तिवारी ने क्या कहा अपनी मील प्लान को लेकर खुलासे में
लुक्खे एक्ट्रेस का कहना है कि मेरे पास कोई भी स्पेसिफिक मील प्लान नहीं है। मुझे उस समय जो भी खाना होता है और जिसकी क्रेविंग होती है मैं खा लेती हूं। मुझे चीज और चीज प्लेटर काफी पसंद है। वह कहती है कि उन्हें घर का खाना खाना भी काफी पसंद है क्योंकि यह जरूरी है तो इसके अलावा उन्होंने चंडीगढ़ के चना कुलचे का जिक्र करते हुए बताया कि वह उन्हें काफी पसंद आया। इसके अलावा पलक तिवारी ने यह कहा कि उनका जो भी मन करता है वह खाती है।
किस तरह Palak Tiwari डाइट को करती है बैलेंस
पलक तिवारी ने यह भी बताया कि अगर उन्हें डाइट की जरूरत होती है तो वह कार्डियो कर लेती है लेकिन यह उनकी अपनी फिटनेस जर्नी है। इसके अलावा अगर पलक की फिटनेस की बात करें तो वह लंच में अक्सर ब्रेड के साथ एवोकाडो मिक्स करके अंडे का सेवन करती हैं। इस बात का ध्यान रखती हैं कि वह जो भी खा रही है वह पौष्टिक हो। रिपोर्ट्स की माने तो प्रोसेस्ड और जंक फूड से वह दूर रहती है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो पलक तिवारी ‘लुक्खे’ वेब सीरीज में नजर आने वाली है जो अमेजन प्राइम वीडियो पर 8 मई को रिलीज होने जा रही है।
