---Advertisement---

Pregnancy Tips: बच्चे के लिए कर रहे प्लानिंग तो डाइट में शामिल करें पति और पत्नी ये चीजें, जानिए एक्सपर्ट ने किन गलतियों को बताया खतरा

Pregnancy Tips: खान-पान का खास ख्याल रखने के साथ ही आप अपनी प्रेगनेंसी को हेल्दी बना सकते है। अगर लंबे समय से कंसीव करने में दिक्कत आ रही है तो आइए जानते हैं कैसे आप अपनी डाइट सुधार सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 27, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Pregnancy Tips
Follow Us
---Advertisement---

Pregnancy Tips: एक बच्चे को इस दुनिया में लाने के लिए माता-पिता हर एक चीज करना चाहते हैं जिससे उनकी प्रेगनेंसी हेल्दी हो सके। यह सच है कि यह हर किसी की जिंदगी के लिए खास होता है। अगर आप भी उस लिस्ट में है जो लंबे अरसे से प्रेगनेंसी की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन यह किसी न किसी वजह से सफल नहीं हो पा रहा है। महिलाओं से लेकर पुरुष तक आइए जानते हैं आखिर अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करें और क्या करने से बचें ताकि आपको प्रेगनेंसी में कोई भी दिक्कत ना हो। खास बात यह है कि इन डाइट का सेवन आप कंसीव करने से पहले शुरू कर सकते हैं।

क्या है रिप्रोडक्टिव हेल्थ में अहम भूमिका

Simmi Arora Alawadhi एक्सपर्ट ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि फर्टिलिटी की शुरुआत आईवीएफ लैब से नहीं बल्कि आपकी रोजमर्रा की आदतों से होती है। अगर आप प्रेगनेंसी की योजना बना रहे हैं तो आपकी डाइट आपकी रिप्रोडक्टिव हेल्थ की अहम भूमिका निभाती है। इसके साथ ही यह बताया गया कि आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करते हैं तो इससे आपको फायदा हो सकता है।

Pregnancy Tips में जानें क्या खाए महिलाएं

महिलाओं के लिए अगर प्रेगनेंसी टिप्स की बात करें तो आपको अपनी डाइट में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट पर ध्यान देने की जरूरत है। एक्सपर्ट की माने तो डाइट के अलावा आपको खुद को हाइड्रेटेड रखना और इसके लिए समय पर पानी पिए जितनी आपकी शरीर को जरूरत है। इसके अलावा आप अपनी डाइट में अंडे, लीन मीट, नट्स, सीट्स, हरी सब्जियां बेरीज और साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं।

पुरुषों के लिए क्या है फायदेमंद

वहीं पुरुषों के लिए प्रेगनेंसी टिप्स की बात करें तो आपको ओमेगा 3 रिच फूड खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा जिंक और एंटी ऑक्सिडेंट का भी ध्यान रखें। आप अपनी डाइट में अखरोट, बादाम, सीड्स, टमाटर, अंडे और सीफूड को शामिल करें लाभ मिलेगा।

किन चीजों को Pregnancy Tips में कहा गया खतरा

इसके साथ ही सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि आप क्या खाने से बचें। बहुत ज्यादा जंक फूड का सेवन अगर आप करते हैं तो इसे रोकने में भलाई है। प्रेगनेंसी टिप्स में चीनी, कैफीन, शराब स्मोकिंग और प्रोसेस्ड फूड्स से जहां तक हो सके दूरी बना लें।

आप इन डाइट को फॉलो कर सकते हैं और किसी एक्सपर्ट से भी सलाह ले सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026