---Advertisement---

माँस-मदिरा का सेवन करने वालों के पास क्यों होता है धन-दौलत? Premanand Maharaj ने बताया स्पष्ट कारण; विचार सुन दंग रह जाएंगे

गुरु Premanand Maharaj ने बताया है कि माँस-मदिरा का सेवन करने वालों के पास आखिर धन-दौलत क्यों होता है। प्रेमानंद महाराज ने कहा है कि ये सब पूर्व जन्मों का फल है। जिस दिन ये खत्म हुआ सबका हिसाब होना है। अर्थात ज्यादा दिनों की मौज नहीं है। इश्वर एक-एक कर्म का हिसाब करता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 27, 2025 5:53 अपराह्न

Premanand Maharaj
Follow Us
---Advertisement---

Premanand Maharaj: हमारे आसपास कई ऐसे लोग हैं जिन्हें हम माँस-मदिरा का सेवन करते देखते हैं। इनमें से कई ऐसे होते हैं जो अपनी शौक पूरा करने के लिए झूठ बोलने, फर्जी काम करने या अन्य अवैध तरीकों को अपनाते हैं। वहीं कईयों के पास बेशुमार दौलत होती है जिसकी मदद से वे अपनी शौक पूरा करते हैं। पर सवाल यही है जब आमतौर पर माँस-मदिरा का सेवन ना करने की बात कही जाती है, तो ऐसा करने वालों के पास धन-दौलत क्यों होता है? प्रेमानंद महाराज के दरबार में भी यही सवाल गूंज उठा। इस सवाल का जवाब देते हुए गुरु Premanand Maharaj ने ऐसी तार्किक बाते कही हैं, जिन्हें सुनकर शायद आप दंग रह जाएंगे।

माँस-मदिरा खाने वालों के पास क्यों होता है धन-दौलत? Premanand Maharaj ने बताया कारण

आकाशदीप सिंगला नामक भक्त के सवालों का जवाब देते हुए गुरु प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि “वर्तमान में जो मांस मछली खा रहे हैं, पाप कर रहे हैं उनका जब पूर्व का पुण्य खत्म होगा तब पता चल जाएगा। विद्वान या विवेकवान परिणाम को देखता है, वर्तमान को नहीं देखता है। मरोगे तो तुम्हारा शरीर जाएगा तुम्हारे साथ बैंक बैलेंस जाएगा क्या? फिर इसके लिए जो पाप कर्म किए वो जाएगा। जो बकरा, गाय, भैंसा, सूअर आदि खा रहे हैं, उसके लिए दुर्गति नरक में भोगनी पड़ेगी। पैसा होना कोई खास बात थोड़ी है। पैसा तो कसाई के पास भी है, पापियों के पास भी है। पैसा खास बात नहीं। शांति, आनंद, परिणाम बुद्धिमान वही भैया जो परिणाम को देखता है।”

भजनमार्ग के यूट्यूब चैनल से जारी वीडियो में Premanand Maharaj आगे कहते हैं कि “अच्छा तुम्हारे शरीर को एक चिमटी से अभी हम नोचे तो आपको कष्ट होगा ना? तो फिर क्या पशु पक्षियों को कष्ट नहीं होता? उनको जो भूंज के खाते हो, उनका जो मांस खाते हो। आप मान लो कह दो कि हम नहीं काटते हैं। लेकिन आप उसके हिस्सेदार तो हैं। अगर आप मांस खाना बंद कर दो तो काटना बंद कर देगा। आप खरीदते हैं तो आप हिस्सेदार हैं उसके। सबको बराबर फल मिलता है। इसलिए धन होना कोई अच्छी बात थोड़ी है। धर्म है तो अच्छी बात है। जो धर्म मार्ग पर चलता है वो सुखमय जीवन व्यतीत करता है। वहीं जो अधर्म करता है उसका नाश होता है।”

गुरु प्रेमानंद महाराज की आम लोगों से खास अपील

अपने भक्त के सवाल का उत्तर देते हुए ही गुरु Premanand Maharaj आम जनता से खास अपील करते नजर आते हैं। उनका कहना है कि “गंदी बातें ना करो। ना शराब में आनंद है और ना पराई बहन-बेटियों को छेड़ने में। साथ ही ना मांस खाने में आनंद है और ना जुआ खेलने में। ये सारी आदतें आपको ऐसी जगत फंसाएंगी जहां आपकी बेइज्जती हो जाएगी। इसीलिए हम आपसे ऐसा ना करने की बात कहते हैं। जीव जंतुओं को जीने दो। इनकी हत्या मत करो। वो सब अपने आप सृष्टि के क्रम में जन्म लेते हैं, मर जाते हैं। ” प्रेमानंद महाराज आगे कहते हैं कि “धन है तो कोई खास बात नहीं है। धर्म है तो खास बात है। धर्म से चलो धन प्रधानता वस्तु की नहीं है।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 28 April 2026

अप्रैल 27, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 27, 2026

Breast Cancer

अप्रैल 27, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 27, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 27, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 27, 2026