---Advertisement---

Premanand Maharaj: अधिक से अधिक ‘धन’ कमाने की लालसा रखने वाले हो जाएं सावधान! गुरु प्रेमानंद की बातें आंखें खोल देंगी

Premanand Maharaj: आधुनिकता और धन कमाने की लालसा के बीच प्रेमानंद महाराज का एक खास उपदेश सुर्खियों में है। दरअसल, वर्तमान में लोग अधिक से अधिक धन कमाने की लालसा रखते हैं। कई ऐसे भी लोग होते हैं जो धन कमाने के लिए अधर्माचरण के मार्ग पर चलने से भी नहीं संकोच करते।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 13, 2024 7:16 अपराह्न

Premanand Maharaj
Follow Us
---Advertisement---

Premanand Maharaj: आधुनिकता और धन कमाने की लालसा के बीच प्रेमानंद महाराज का एक खास उपदेश सुर्खियों में है। दरअसल, वर्तमान में लोग अधिक से अधिक धन कमाने की लालसा रखते हैं। कई ऐसे भी लोग होते हैं जो धन कमाने के लिए अधर्माचरण के मार्ग पर चलने से भी नहीं संकोच करते। ऐसे लोगों के लिए गुरु प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) ने एक खास उपदेश दिया है। प्रेमानंद महाराज का कहना है कि अधर्माचरण के माध्यम से धन कमाने वालों की दुर्दशा होनी निश्चित है। आगामी भविष्य में उनके साथ उनके अपने लोग भी नहीं खड़े होते हैं। आइए हम आपको प्रेमानंद महाराज के उपदेश के बारे में विस्तार से बताते हैं।

अधिक से अधिक ‘धन’ कमाने की लालसा रखने वाले सुनें Premanand Maharaj का उपदेश!

भजनमार्ग के आधिकारिक एक्स हैंडल से गुरु प्रेमानंद के उपदेश का एक खास अंश जारी किया गया है। वीडियो में प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि “जिसके अंदर ये इच्छा आ जाती है कि मैं अधिक से अधिक धन कमाऊं और अपने परिवार को सुखी करूं। इसके अलावा मैं अधिक से अधिक धन कमाऊं, वो कुछ भी कर सकता है। जिसके मन में ये संकल्प आ गया, मैं अधिक से अधिक धन कमाऊं वो किसी मार्ग पर चल सकता है।”

प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) का कहना है कि “धर्मात्मा पुरुष धन की तरफ वृत्ति नहीं रखता, धर्म के प्रति वृत्ति रखता है। उसके मन में होता है कि मैं अधिक से अधिक धर्मपूर्वक आचरण रखूं, चाहें मुझे नमक रोटी क्यों न खाना पड़े। आपको बताएं कि धर्मात्मा पुरुष के बच्चों के लिए धन जमा नहीं करना पड़ता। वो इतने प्रवीर्ण और महिमाशाली होते हैं कि वो सब व्यवस्था कर लेंगे। वहीं अधर्मी पुरुष जो अपने बच्चों के लिए अधर्माचरण करके धन जमा करता है, बच्चे उसी व्यक्ति को पीटते हैं। घर से निकाल देते हैं और इसके बाद उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है।”

प्रेमानंद महाराज को गंभीरता से क्यों सुनते हैं लोग?

गौरतलब है कि आज प्रेमानंद महाराज के अनुयायियों की संख्या लाखों में है। मथुरा-वृंदावन से लेकर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में उनके अनुयायी बसे हैं। सोशल मीडिया पर उनके उपदेश से जुड़े वीडियो क्लिप्स पर मीलियन व्यूज आते हैं। लोग गुरु प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) को बेहद गंभीरता से सुनते हैं। इसकी वजह है उनका बेहद की तार्किक अंदाज से जवाब देना है। सवाल चाहें जैसा भी हो, प्रेमानंद महाराज बगैर असहज हुए बड़े ही तार्किक अंदाज में सभी सवालों के जवाब देते नजर आते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 27 September 2026

सितम्बर 26, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026