Priyanka Chopra: देसी गर्ल जो बहुत जल्द एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आने वाली है। इसकी वजह से वह लगातार सुर्खियों में बनी है। वहीं इस सबके बीच कहा जा रहा है कि फिल्म की वजह से उन्होंने मेट गाला 2026 को रिजेक्ट कर दिया है। अब सबसे बड़े फैशन शो में एक्ट्रेस नजर नहीं आएंगी लेकिन इस सबके बीच प्रियंका चोपड़ा अपनी खूबसूरती को लेकर अक्सर चर्चा में होती हैं। क्या आप भी उनकी ग्लोइंग स्किन का राज जानना चाहती है। अगर हां तो आपको बता दे कि सिर्फ चार चीजों से बनी हुई फेस मास्क को लगाकर आप भी ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।
Priyanka Chopra के डीआईवाई मास्क में इन 5 चीजों की मौजूदगी
प्रियंका चोपड़ा के घर में बने हुए फेस मास्क की बात करें तो यह आसानी से आप किचन में मौजूद चीजों से बना सकते हैं। उनकी मां डॉक्टर मधु चोपड़ा बताती है कि गेहूं का आटा, हल्दी, नींबू, दही और गुलाब जल यह 5 चीज प्रियंका चोपड़ा के डीआईवाई मास्क में जरूरी है जिसका इस्तेमाल आप आसानी से पेस्ट बनाने के लिए कर सकते हैं।
प्रियंका चोपड़ा का यह फेस मास्क क्यों है हेल्दी
आप इन 5 चीजों को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर ले जिससे आप आसानी से अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। दही आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ इसे ग्लोइंग बनाता है तो हल्दी त्वचा में ग्लो है और पिगमेंटेशन कम करने में भी फायदेमंद है। जहां तक नींबू की बात करें तो इसमें विटामिन सी की मौजूदगी होती है जो आपकी स्किन को बूस्ट करता है। गेहूं का आटा त्वचा को साफ रखने के साथ-साथ कसाव प्रदान करता है। इसके साथ ही गुलाब जल आपके स्किन के लिए हेल्दी माना जाता है।
कैसे करें चेहरे पर इस्तेमाल
डॉ मधु के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा के इस डीआईवाई मास्क को आप अपने चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक छोड़ दे और फिर गुनगुने पानी से धो ले। इसके बाद आप कोई भी मॉइश्चराइजर सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मास्क को इंस्टेंट ग्लोइंग स्किन पाने के लिए जबरदस्त ट्रिक बताया गया है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
