Met Gala 2026: सब्यसाची की ड्रेस में बीते साल शाहरुख खान ने मेट गाला में अपना डेब्यू किया था लेकिन उनके इस लुक को ज्यादा लोगों ने पसंद नहीं किया था। वहीं इस सबके बीच इस बार क्या अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह भी कार्पेट की शान बढ़ाते हुए नजर आएंगे। जहां एक तरफ उनकी फिल्म धुरंधर को फैंस ने कुछ इस हद तक पसंद किया है कि दुनिया भर में इसकी पापुलैरिटी देखी जा रही है। वहीं मेट गाला को लेकर न सिर्फ आज बल्कि पहले से चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर बीते साल का एक पोस्ट सुर्खियों में है जहां रणवीर सिंह के इंतजार में लोग दिखे हैं।
क्यों मेट गाला को लेकर रेडिट यूजर की बदली राय
जहां रेडिट यूजर इस पोस्ट को शेयर करते हुए कहा गया, “जब भी मैं मेट गाला देख रहा था तो मुझे बस यही याद आता है कि हम रणवीर सिंह को कितना मिस कर है। उनके जैसा कोई और फैशन को इतने अच्छे से कैरी नहीं कर सकता कोई तो उसे अभी के अभी इनवाइट भेजो।” इसके साथ ही कहा गया कि आज मेट गाला देखते हुए सच कहूं तो यह देखकर निराशा हुई कि बॉलीवुड और भारतीय प्रतिनिधित्व को हिस्सा कम दी गई है यहां तक कि शाहरुख खान जैसी मशहूर हस्ती को भी शायद ही कोई कवरेज मिली।
रणवीर सिंह को क्यों देखना चाह रहे फैंस
इसके साथ रेडिट यूज़र ने कहा कि जिससे यह साफ जाहिर होता है कि दुनिया भर में मशहूर होने का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि इन मंचों पर भी आपको इतनी ही अहमियत या पहचान मिले ठीक इसी तरह मैं बार-बार रणवीर सिंह के बारे में सोचता हूं। वह सिर्फ वहां जाकर ही नहीं बल्कि उस रेड कार्पेट पर छा जाएंगे। उनका अंदाज, उनका नाटककिय अंदाज और देसी संस्कृति पर उनका गर्व यह सब लोगों को ध्यान अपनी और खींचता और चर्चा का रुख बदल देते।
क्यों रणवीर सिंह के नाम की हो रही चर्चा
यह सच है कि रणवीर सिंह को देखने के लिए मेट गाला 2026 में लोग इंतजार करने वाले हैं. जहां कहा जा रहा है कि अपनी प्रेग्नेंट पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ शिरकत कर सकते हैं लेकिन फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बीते दिन कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसके बाद यह अफवाहें उड़ी है। मेट गाला 2026 का आयोजन 4 मई सोमवार को है।
