---Advertisement---

Met Gala 2026: क्या इस बार रणवीर सिंह बढ़ाएंगे कार्पेट की शान, शाहरुख खान से ज्यादा क्यों फैशन लवर्स को है इंतजार

Met Gala 2026: शाहरुख खान का जलवा उस कदर बीते साल नहीं दिख सका तो इस सबके बीच आखिर क्यों लोग धुरंधर एक्टर के लिए फैंस क्रेजी नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है डिटेल्स और इस बारे में क्या कह रहे हैं रेडिट यूजर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 1, 2026 12:15 अपराह्न

Met Gala 2026
Follow Us
---Advertisement---

Met Gala 2026: सब्यसाची की ड्रेस में बीते साल शाहरुख खान ने मेट गाला में अपना डेब्यू किया था लेकिन उनके इस लुक को ज्यादा लोगों ने पसंद नहीं किया था। वहीं इस सबके बीच इस बार क्या अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह भी कार्पेट की शान बढ़ाते हुए नजर आएंगे। जहां एक तरफ उनकी फिल्म धुरंधर को फैंस ने कुछ इस हद तक पसंद किया है कि दुनिया भर में इसकी पापुलैरिटी देखी जा रही है। वहीं मेट गाला को लेकर न सिर्फ आज बल्कि पहले से चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर बीते साल का एक पोस्ट सुर्खियों में है जहां रणवीर सिंह के इंतजार में लोग दिखे हैं।

क्यों मेट गाला को लेकर रेडिट यूजर की बदली राय

Every time the Met Gala comes around, it just reminds me how much we’re missing Ranveer Singh. No one else can pull off chaos and couture better than him. Someone get that man an invite already
byu/PsychologicalTea4396 inBollyBlindsNGossip

जहां रेडिट यूजर इस पोस्ट को शेयर करते हुए कहा गया, “जब भी मैं मेट गाला देख रहा था तो मुझे बस यही याद आता है कि हम रणवीर सिंह को कितना मिस कर है। उनके जैसा कोई और फैशन को इतने अच्छे से कैरी नहीं कर सकता कोई तो उसे अभी के अभी इनवाइट भेजो।” इसके साथ ही कहा गया कि आज मेट गाला देखते हुए सच कहूं तो यह देखकर निराशा हुई कि बॉलीवुड और भारतीय प्रतिनिधित्व को हिस्सा कम दी गई है यहां तक कि शाहरुख खान जैसी मशहूर हस्ती को भी शायद ही कोई कवरेज मिली।

रणवीर सिंह को क्यों देखना चाह रहे फैंस

इसके साथ रेडिट यूज़र ने कहा कि जिससे यह साफ जाहिर होता है कि दुनिया भर में मशहूर होने का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि इन मंचों पर भी आपको इतनी ही अहमियत या पहचान मिले ठीक इसी तरह मैं बार-बार रणवीर सिंह के बारे में सोचता हूं। वह सिर्फ वहां जाकर ही नहीं बल्कि उस रेड कार्पेट पर छा जाएंगे। उनका अंदाज, उनका नाटककिय अंदाज और देसी संस्कृति पर उनका गर्व यह सब लोगों को ध्यान अपनी और खींचता और चर्चा का रुख बदल देते।

क्यों रणवीर सिंह के नाम की हो रही चर्चा

यह सच है कि रणवीर सिंह को देखने के लिए मेट गाला 2026 में लोग इंतजार करने वाले हैं. जहां कहा जा रहा है कि अपनी प्रेग्नेंट पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ शिरकत कर सकते हैं लेकिन फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बीते दिन कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसके बाद यह अफवाहें उड़ी है। मेट गाला 2026 का आयोजन 4 मई सोमवार को है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026