---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: भाई-बहन को इन प्यार भरी शायरी से दें रक्षाबंधन की बधाई, बन जाएगा दिन

इन प्यार भरे शायरी और कोट से बनाए रक्षाबंधन के दिन और खास। भेजे अपने भाई बहनों को यह शायरी और दे उन्हें इस दिन की ढेर सारी बधाई।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 28, 2023 1:41 अपराह्न | Updated: अगस्त 28, 2023 2:55 अपराह्न

Raksha bandhan
Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन भाई-बहन का त्यौहार है। इस दिन बहनें भाईयों के कलाई पर राखी बांधती है। बदले में भाई उन्हें गिफ्ट्स देते हैं। मगर यह जरूरी नहीं की आप हर रक्षाबंधन पर अपने भाई-बहनों के साथ हो। कई बार ऐसा होता है की किसी वजह से हम अपने भाई-बहन के साथ नहीं रहते है। ऐसे में आप उन्हें रक्षाबंधन के इस खास दिन पर शायरी या कोट भेजकर इस दिन की बधाई दे सकते हैं। आज हम आपको कुछ शायरी और कोट इस आर्टिकल के माध्यम से दिखाने जा रहे हैं। जिसे भेजकर आप अपने भाई और बहन को इस स्पेशल दिन की बधाई दे सकते हैं। तो चालिए देखते है रक्षाबंधन की कुछ बेहद स्पेशल कोट और शायरी।

आज का दिन बहुत ख़ास है
बहन के लिए बहुत कुछ मेरे पास है
तेरे सुकून की खातिर ओ बहना
तेरा भाई हमेशा तेरे पास है।

बहन का प्यार किसी
दुआ से कम नहीं होता,
वे चाहे दूर भी हो तो
गम नहीं होता,
अक्सर रिश्ते दूरियों से
फीके पड़ जाते है
पर भई-बहन का प्यार
कभी कम नहीं होता।

रंग बिरंगे मौसम में सावन की घटा छाई,
खुशीयों की सौगात लेकर बहन राखी बांधने आई।
बहन के हाथों से सजी आज भाई की कलाई,
हर भाई-बहन को रक्षाबंधन की बधाई।

लड़ना, झगड़ना और मना लेना
यही है भाई-बहन का प्यार,
इसी प्यार को बढ़ाने आ गया है
रक्षाबंधन का त्यौहार।

ओस की बूंदों से भी प्यारी है,
मेरी बहना
गुलाब की पंखुड़ियों से भी नाजुक है,
मेरी बहना।

आसमां से उतरी कोई राजकुमारी है
सच कहूं तो मेरी आंखों की राजदुलारी
है मेरी बहना।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 22, 2026

Parineeti Chopra

अक्टूबर 22, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Health Tips

अक्टूबर 20, 2026