---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: भाई की कलाई पर राखी बांधते समय जरूर लगाएं तीन गांठ, जानें इसके पीछे की वजह

रक्षाबंधन इस बार 30 और 31 दोनों दिन पड़ने वाला है। इस दिन बहनें अपने भाईयों के कलाई पर राखी बांधती है। और भगवान से उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। रक्षा सूत्र बांधते समय हमेशा तीन गांठ लगानी चाहिए। जानिए इसके पीछे क्या है वजह?

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 28, 2023 3:25 अपराह्न

raksha bandhan 2023
Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक है। बाजार रंग बिरंगी राखियों से सजी हुई है। अभी आप जिस तरफ़ भी अपनी नजरें घुमाते होंगे उस तरफ बस आपको राखी ही दिखाई देती होगी। राखी भाई-बहन का एक बड़ा त्यौहार माना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं।

वहीं भाई अपनी बहन के रक्षा का वचन लेता हैं। इस बार भाई बहन का यह खास त्यौहार 30 और 31 दोनों दिन पड़ने वाला है। ऐसा कहा जाता है की भाई के कलाई पर यदि हम रक्षा सूत्र बांध रहे है तो उसमें हमें तीन गांठ देनी चहिए। इसके पिछे खास वजह है। तो चालिए जानते है क्यों लगानी चहिए रक्षा सूत्र में तीन गांठ।

क्या है राखी में तीन गांठ लगाने के पिछे की वजह?

रक्षाबंधन भाई-बहन का खास पर्व है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांध उनके लंबे उम्र की कामना करती हैं। रक्षा सूत्र बांधते समय आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि उसमें तीन गांठ जरूर लगाए। यदि आप रक्षा सूत्र में तीन गाठ नहीं लगाती हैं तो यह अधूरा माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि इसके पिछे की क्या वजह है। आखिर हमें क्यों भाई के कलाई पर राखी बांधते समय तीन गांठ लगानी चाहिए?

इसके पीछे है तीन वजह

रक्षा सूत्र में तीन गांठ बांधने के पीछे की वजह खास है। पहली गांठ भाई के लंबी उम्र के लिए बांधी जाति है। दुसरी गांठ अपनी लंबी उम्र के लिए बांधी जाती है। वहीं तीसरी गांठ भाई-बहन का प्यार बना रहे, उनके रिश्ते में कोई खटास ना आए इस वजह से बंधी जाती है। आप भी इस बात का खास ध्यान रखें कि राखी बांधते समय तीन गांठ लगाएं।

रक्षाबंधन का हिंदू धर्म में खास महत्व है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बाँध उनकी लंबी और खुशहाल जिंदगी की कामना करती है। इस बार राखी 30 और 31 दोनों दिन पड़ने वाली है। रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त रात 9 बजकर 2 मिनट से लेकर 31 अगस्त सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक है। इस मुहूर्त में आप राखी बांध सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026