---Advertisement---

Rakshabandhan 2023: मेकअप से पहले इन 5 स्टेप्स से चेहरे पर आएगा ज़्यादा निखार, त्वचा बनेगी बेदाग और चमकदार

Rakshabandhan 2023 इस बार 30 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में महिलाएं अपने चेहरे पर ग्लो लाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। आज हम आपको वह 5 स्टेप्स बताएंगे जिनसे आपके चेहरे पर एक अलग ही निखार नज़र आएगा।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 28, 2023 6:24 अपराह्न | Updated: अगस्त 28, 2023 11:22 अपराह्न

Getty
Follow Us
---Advertisement---

Rakshabandhan 2023: रक्षाबंधन के त्योहार में अब केवल 2 ही दिन रह गए हैं। ऐसे में आपने इस खास मौक़े की तैयारी तो कर ही ली होगी। आपने सोच लिया होगा कि इस खास मौक़े पर आप कैसे कपड़े पहनेंगी, कौनसी ज्वेलरी पेयर करेंगी यहां तक की किस तरह का मेकअप लुक रखेंगी। मगर ध्यान दें कि किसी भी तरह के मेकअप को अपने चेहरे पर लगाने से पहले आपको अपनी स्किन को उस मेकअप के लिए तैयार करना होगा। इसके लिए हम आज आपको कुछ स्किनकेयर टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप एकदम क्लियर और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। 

Rakshabandhan 2023 पर मेकअप से पहले अपनाएं ये टिप्स 

सही तरीक़े से करें चेहरे की सफाई

मेकअप से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ़ करना बेहद ज़रूरी होता है। ये स्टेप स्किनकेयर रूटीन का पहला स्टेप भी होता है। आप अपने चेहरे से गंदगी को साफ़ करने के लिए एक अच्छा क्लेंज़र इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपका चेहरा साफ़ तो होगा ही साथ ही उसमें छिपी गंदगी भी दूर हो जाएगी जिससे आपको एक नैचुरल ग्लो मिलेगा। 

स्क्रबिंग से करें डीप क्लीनिंग

चेहरे को एक अच्छे स्क्रब की मदद से साफ़ करना स्किनकेयर रूटीन का दूसरा स्टेप है। स्क्रबिंग आपके चेहरे से डेड स्किन सेल्स को हटाकर आपके चेहरे के रंग को निखारता है। मगर ध्यान रहे की चेहरे की त्वचा काफ़ी हलकी होती है इसीलिए इसे ज़्यादा देर तक स्क्रब न करें। इससे त्वचा को नुक़सान पहुंचता है। इसके अलावा ज़्यादा दानेदार स्क्रब भी चेहरे पर न लगाएं इससे त्वचा के छिलने का डर रहता है। चेहरे पर हमेशा दरदरा या कहें सॉफ़्ट दानों वाला स्क्रब ही इस्तेमाल करें। 

सीरम से करें हाइड्रेट

आजकल सीरम को अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करने की डिमांड काफ़ी बढ़ गई है। अपने चेहरे को हाइड्रेटेड रखने के लिए सीरम एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। इन दिनों बाज़ार में अलग-अलग तरह के सीरम उपलब्ध है। इनमें विटामिन-सी, हायलुरोनिक एसिड, टी-ट्री ऑयल जैसे कई सीरम मौजूद हैं जो चेहरे में पानी की कमी को पूरा करते हैं और उसे हाइड्रेटेड रखते हैं। 

माइश्चराइज़र का ज़रूर करें इस्तेमाल 

अब जब आपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ़ कर लिया है तो अब आप इसपर एक अच्छा माइश्चराइज़र लगाएं। यह आपकी त्वचा में मॉइश्चर बनाए रखता है। इसके साथ ही इससे त्वचा कोमल और स्वस्थ बनी रहती है। 

यूवी किरणों से सुरक्षा देगी सनस्क्रीन 

आपने कई बार ऐसा सुना होगा की सनस्क्रीन त्वचा को धूप कि यूवी किरणों से बचाने के लिए रोज़ाना लगानी चाहिए। मगर सनस्क्रीन केवल धूप की यूवी किरणों से ही नहीं बचाती बल्कि हमारे आसपास के डिवाइस की यूवी किरणों से भी बचाती है। इसके साथ ही अपनी त्वचा को एंटी-एजिंग से बचाने के लिए भी सनस्क्रीन बहुत ज़्यादा ज़रूरी होती है। 

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network/Website/Writer किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network/Website/Writer किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026