---Advertisement---

Raksha Bandhan special 2023: इस राखी घर पर ट्राई करें ये स्पेशल ड्राई फ्रूट मिठाई, खुश हो जाएंगी सारी बहनें और उनके भाई

Rakshabandhan special 2023: राखी के लिए अब केवल कुछ ही दिनों का इंतजार बाकी रह गया है, जिसके लिए तैयारियां पिछले लंबे वक्त से चल रही हैं। भाई बहन के खूबसूरत रिश्ते को बयां करने वाला यह त्यौहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है, इस साल रक्षाबंधन 30 अगस्त को मनाया ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 25, 2023 6:37 अपराह्न

Raksha Bandhan special 2023:
Follow Us
---Advertisement---

Rakshabandhan special 2023: राखी के लिए अब केवल कुछ ही दिनों का इंतजार बाकी रह गया है, जिसके लिए तैयारियां पिछले लंबे वक्त से चल रही हैं। भाई बहन के खूबसूरत रिश्ते को बयां करने वाला यह त्यौहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है, इस साल रक्षाबंधन 30 अगस्त को मनाया जाएगा। वहीं जीवन में मिठास लाने वाले इस त्यौहार को आप इस बार नई मिठाईयां ट्राई करके और भी स्पेशल बना सकते हैं। आज यहां हम आपको ऐसी ही एक स्पेशल ड्राई फ्रूट मिठाई के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बना कर आप इस त्यौहार को और भी ज्यादा यादगार बना सकते हैं।

राखी स्पेशल मिक्स ड्राई फ्रूट मिठाई

अगर आप भी हर बार वो एक जैसी मिठाई खाकर ऊब चुके हैं तो बिल्कुल भी परेशान मत होइए। इस बार कुछ नया ट्राय कर सकते हैं। इस मिठाई को बनाना जितना आसान है वो बनने के बाद उतनी ही लजीज़ और स्वादिष्ट लगती हैं, साथ ही इसके हेल्थ के लिए भी कमाल के हैं। आइए इसको बनाने की विधी के बारे में जानते हैं।

सामग्री

मिक्स ड्राई फ्रूट (अखरोट, काजू, बादाम, पिस्ता आदि)

दूध

मिल्क पाउडर

चीनी

जायफल

घी

बनाने की विधि

मिक्स ड्राई फ्रूट मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले बाउल में घी डालकर उसमें सभी ड्राई फ्रूट को अपनी मात्रा अनुसार लेकर फ्राई कर लें, इसके बाद इसे निकालकर मिक्सी में दरदरा पीस लें। अब बाउल में दूध, जायफल, मिल्क पाउडर, चीनी को एकसाथ लेकर धीमीं आँच पर पकाएं। जब यह गाढ़ा हो जाए तो गैस को बंद कर इसे एक बड़ी घी लगी हुई प्लेट में निकाल कर रख लें और दरदरे पीसे हुए ड्राई फ्रूट्स के मिक्सचर के साथ मिला लें। बाद में सेट करके इसे 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव रख दें, बाद में चाकू की मदद से इसे बर्फी के आकार में काट लें और बस तैयार है आपकी लजीज मिठाई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026