---Advertisement---

Relationship Tips: तलाक के बाद खुद को न समझें कमजोर, ये बदलाव करने के बाद हर मैदान फतह कर लेंगे आप

Relationship Tips: तलाक के बाद लोगों की जिंदगी पर काफी प्रभाव पड़ता है। यह जिंदगी की नई शुरुआत तो है लेकिन बहुत सी चीजें होती हैं जो बदल जाती हैं। ऐसे में कुछ लोगों को नया जीवन मिल जाता है तो कुछ को अपनों से दूर होने के बाद टूट जाते हैं। उनके मन में ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 9, 2023 3:52 अपराह्न

Relationship Tips
Follow Us
---Advertisement---

Relationship Tips: तलाक के बाद लोगों की जिंदगी पर काफी प्रभाव पड़ता है। यह जिंदगी की नई शुरुआत तो है लेकिन बहुत सी चीजें होती हैं जो बदल जाती हैं। ऐसे में कुछ लोगों को नया जीवन मिल जाता है तो कुछ को अपनों से दूर होने के बाद टूट जाते हैं। उनके मन में तरह-तरह के सवाल होते हैं लेकिन जवाब कहीं नहीं होता। अगर आप तलाक होने के कारण परेशान हैं तो बता दें कि इस आर्टिकल में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि आप तलाक के बाद खुद को कैसे संभाल सकते हैं। इसके अलावा कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप बहुत ही जल्द तलाक के दुख से से खुद को उबार सकते हैं।

Also Read: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

खुद को कोसना करें बंद

सबसे पहले तो आपको ये समझना होगा कि जो भी कुछ हुआ है उसमें आपकी गलती नहीं थी। इसके अलावा खुद को कोसने से बचना होगा और नई जिंदगी की शुरुआत करनी होगी। सही रास्ता समझें और उन्हें चुनें। अगर समझ में नहीं आ रहा तो अपने करीबियों और दोस्तों से राय लेनी चाहिए।

मन को करें हल्का

सबसे पहले तो आपको अपने मन से सबकुछ निकालना होगा। आपको अगर रोना आ रहा हो तो जी भर कर रो लेना चाहिए। इसके अलावा आप अपने करीबियों से बात करें, घूमने जाएं, उन्हें अपनी परेशानी बताएं। इससे आपका मन हल्का होगा। इसके साथ ही आपको भविष्य में क्या करना है इसकी लिस्ट बनाएं। इसके अलावा आपके कौन से सपने अधूरे रह गए हैं जिन्हें पूरा करना चाहिए उशकी लिसिट बनाएं और अपने गोल्स को पूरा करने की कोशिश करें।

खुद से करें प्यार

आपको अगर लगता है कि आपकी जिंदगी से आपका पार्टनर जा चुका है तो आप कुछ नहीं हैं तो ऐसे में आपको ये सोचने से बचना चाहिए। इसके अलावा आपको अपनी जिंदगी से प्यार करना चाहिए। खुद से प्यार करना चाहिए। अगर आपको लगता है कि जिंदगी रुक गई है या भविष्य की योजनाओं के लिए कुछ नहीं बचा है, तो इस भावना से आपको जल्द से जल्द बाहर निकलना होगा। खुद से प्यार करें और खुद को संवार लें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने अंदर आए बदलावों से बड़े से बड़े मैदान फतह कर सकते हैं यानी बड़ी से बड़ी जंग जीत सकते हैं।

Also Read: BBL 2022: NATHAN MCANDREW की बुलेट गेंद के आगे पस्त हुए JIMMY PEIRSON, हेलमेट पर लगी बॉल और गिर पड़े जमीन पर, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026