---Advertisement---

Relationship Tips: रिश्ते से बोरियत खत्म करने के लिए अपनाएं ये टिप्स एंड ट्रिक्स, प्यार और लगाव में नहीं आएगी कमी

Relationship Tips: जब किसी की नई-नई रिलेशन की शुरुआत होती है तो उस दौरान काफी प्यार मोहब्बत बनी होती है। लेकिन जैसे जैसे ही रिश्ता पुराना होता जाता है या फिर समय बीतता जाता है तो रिश्तो में नसीहत आनी शुरू हो जाती है। इसके भी कई कारण हो सकते हैं। कई बार ऐसा होता ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 8, 2023 5:07 अपराह्न | Updated: जनवरी 8, 2023 11:38 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Relationship Tips: जब किसी की नई-नई रिलेशन की शुरुआत होती है तो उस दौरान काफी प्यार मोहब्बत बनी होती है। लेकिन जैसे जैसे ही रिश्ता पुराना होता जाता है या फिर समय बीतता जाता है तो रिश्तो में नसीहत आनी शुरू हो जाती है। इसके भी कई कारण हो सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति कुछ ऐसी बातें नजरअंदाज कर देता है जिसे पार्टनर बिल्कुल भी नहीं चाहता और इसी वजह से रिश्ता भी टूटने लगता है। इसलिए आपको बीच-बीच में कुछ ऐसे काम करने होंगे जिससे आपको ऐसा लगे कि रिश्ते में लगाव पहले जैसा है। आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी बातें हैं जिन्हें करना जरूरी होता है।

नई चीजें करने की कोशिश

हर कोई जानता है कि महिला अपने पार्टनर के साथ रेस्टोरेंट पर डेट पर जाना ज्यादा पसंद करती है। अगर आपको ऐसा प्रतीत होता है कि आप के रिश्ते में बोरियत आने लगी है तो आप अपने पार्टनर के साथ रेस्टोरेंट में डिनर पर जा सकते हैं। जिससे आप यह महसूस करेंगे कि दोनों के बीच बोरियत खत्म हो जाएगी। इसके अलावा आप खुल कर बात करेंगे। इस तरह नई चीजें करने से आपका मूड अच्छा होगा और आपका पार्टनर भी खुश होगा।

पार्टनर के साथ रोमांस भरी गतिविधियां जरूर करें

हर पार्टनर चाहता है कि उसका साथी उसके साथ रोमांस भरी गतिविधियां जरूर करें। जैसे स्काई ड्राइविंग करना, माउंटेन बाइकिंग करना, वेब बोर्डिंग, रोलर कोस्टर की सवारी करना यह सभी चीजें शामिल है। अगर आप महीने में एक बार ऐसी गतिविधियों को करते हैं तो आपके रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी।

Also Read: Hair Style: वी नेकलेस ब्लाउज के साथ आकर्षक और खूबसूरत हेयर स्टाइल को जरूर करें ट्राई, बढ़ जाएगी आपकी सुंदरता

साथ मिलकर काम करना

अपने रिश्ते में एक बार फिर से उत्साह लाने के लिए आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर काम करें। कुछ ऐसी चीजें और काम करने की कोशिश करें जिससे दोनों के बीच बातचीत भी हो और काम भी हो जाए। जैसे कि एक दूसरे को शॉपिंग पर ले जाना, फोटोग्राफी करना या फिर खाना बनाने में एक दूसरे की मदद करना।

मिलकर रोमांच की योजनाएं बनाना

हर रिश्ते में जरूरी होता है कि दोनों को खुश रहने के लिए रोमांस भरी योजनाएं जरूर बनानी चाहिए। ऐसा करने से आपके रिश्ते में कभी भी दरार नहीं आएगी बल्कि रिश्ता और मजबूत होगा। यदि आप अपनी दिनचर्या में अपने पार्टनर के साथ कुछ रोमांस भरी योजना बनाते हैं तो आपका दिन भी अच्छा बीतेगा और आपका पार्टनर भी खुश हो जाएगा।

Also Read: Workout Diet: सुबह वर्कआउट से पहले इन चीजों को डाइट में जरूर करें शामिल, इंस्टेंट एनर्जी के साथ बढ़ेगी फिटनेस

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026