---Advertisement---

Relationship Tips: बॉयफ्रेंड को इस तरह रखें खुश ताकि बना रहें आपके बीच प्यार, आजमाएं ये तरीके

Relationship Tips: बॉयफ्रेंड को स्पेशल फील कराने और उन्हें खुश रखने के लिए आप उनके साथ जहां तक हो सके ज्यादा से ज्यादा समय बिताए। उनकी तारीफ करने में जरा भी नहीं हिचकिचाएं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 6, 2024 12:04 अपराह्न

Relationship Tips
Follow Us
---Advertisement---

Relationship Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपका बॉयफ्रेंड आपको अटेंशन दे और वह आपके लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखें तो जरूरी है कि आप अपने बॉयफ्रेंड से खुलकर प्यार जताएं। उन्हें स्पेशल फील कराएं। बॉयफ्रेंड को खुश रखने के नुस्खे आपको आने चाहिए ताकि आप उनके लिए एक परफेक्ट पार्टनर बन सके। आप अपने बॉयफ्रेंड को खुश रखने के लिए इन असरदार तरीके को अपना सकते हैं और इससे निश्चित तौर पर आपके रिश्ते में रोमांस घुल जाएगा। ऐसे में कोई भी आपको देखकर यही कहेगा ‘लवली कपल’। आइए जानते हैं और असरदार नुस्खे।

बॉयफ्रेंड को समय दे

यह जरूरी है कि आप अपने बॉयफ्रेंड को समय दे और उनसे बातचीत करें। आप जिस समय अपने पार्टनर के साथ बात कर रही होती हैं तो जहां तक हो सके उन पर ही ध्यान दें। उनकी बातों को गौर से सुने और ऐसा दिखाएं कि आप उनसे बात करके काफी खुश हैं।

गले लगाकर प्यार का इजहार

यह जरूरी है कि आपके रिश्ते में रोमांस और प्यार बरकरार रहें इसीलिए आप हर लड़ाई और मुलाकात के समय गले लगा कर अपने प्यार का इजहार करें। यह आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाने के लिए जरूरी है।

तारीफ करने में ना करें कंजूसी

आप अपने बॉयफ्रेंड की तारीफ करके उनके उन्हें स्पेशल फील करवाएं। यह जरूरी है कि आप अपने पार्टनर का हर समय सपोर्ट करें और अगर वह कुछ बेहतर कर रहे हैं तो उनकी तारीफ करने में जरा भी ना हिचकिचाएं।

क्वालिटी टाइम बिताएं

आप अपने पार्टनर यानि बॉयफ्रेंड को खुश करने के लिए उनके साथ उनकी फेवरेट एक्टिविटीज करें। अगर उन्हें घूमना पसंद है तो आप उनके साथ घूम सकती है और मस्ती करें। इसके अलावा अगर उन्हें फिल्में देखना पसंद है तो आप उनके साथ फिल्में देखने के लिए जा सकती हैं।

समय-समय पर गिफ्ट दें

आप अपने पार्टनर को समय-समय पर कुछ गिफ्ट या फिर सरप्राइज देकर उन्हें स्पेशल फील करवा सकते हैं और निश्चित तौर पर आपके बॉयफ्रेंड को यह खूब पसंद आएगा और वह आपके प्यार में खो जाएंगे।

फिलिंग्स की करें कद्र

जरूरी है कि आप अपने बॉयफ्रेंड के फिलिंग्स की कद्र करें और उनसे किसी भी तरह का दबाव न डालें। आप अपने पार्टनर की खुशी में खुश और दुख में उनका साथ दें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026